ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी के साथ मौजूद संत गोविंद देव गिरि महाराज, राम मंदिर से पुराना नाता
अयोध्या। 25 नवंबर को राम मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह में देशभर से आए करीब सात हजार साधु-संतों ने ऐतिहासिक पल का साक्षी बने। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद गोविंद देव गिरि महाराज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग पूछ रहे हैं कि यह संत कौन हैं, जिनका राम मंदिर से इतना गहरा नाता है।
गोविंद देव महाराज कौन हैं?गोविंद देव गिरि महाराज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं। वे पहले 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी पीएम मोदी के पास थे। उस समय उन्होंने पीएम मोदी की 11 दिनों की कठिन व्रत साधना और भूमि शयन को देशभक्ति और भारत माता की सेवा में समर्पण का प्रतीक बताया था।
महाराज ने कहा था कि पीएम मोदी ने अपने विदेश यात्रा स्थगित की और 11 दिनों तक भूमि शयन किया, जबकि केवल तीन दिनों तक भूमि शयन का विक...










