राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सिहरन फतेहपुर में पारा 3 डिग्री से नीचे, सात जिलों में बारिश की आशंका
जयपुर : उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार रात फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 12 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज गुरुवार को उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 नवंबर को अजमेर और जयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
कहां-कहां बढ़ी ठंड?पिछले 24 घंटों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर 2.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि सीकर में 4.0 ...










