शिवहर में दूध के पैसे मांगना पड़ा महंगा, शराब के नशे में दबंगों ने 65 वर्षीय वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला
शिवहर, 16 फरवरी 2026 – बिहार के शिवहर जिले में एक 65 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बच्चू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बहुआरा गांव में दर्दनाक वारदात
यह घटना जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र, रोहुआ पंचायत के बहुआरा गांव की है। बताया गया है कि बच्चू सिंह ने सुबह अपने दूध के पैसे मांगें। पैसे मांगने पर आक्रोशित आरोपी, शराब के नशे में धुत होकर शाम में वृद्ध के घर पहुंचे और ईंट, रॉड और लाठी से उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
शराब और गुस्से में हुई हत्या
मृतक के भतीजे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आकाश कुमार सिंह से दूध के पैसे की मांग की गई थी। आकाश ने इस बात को दिल पर ले लिया और शाम में शराब के नशे में धुत होकर बच्चू सिंह के घर पहुंचा। उसने अभद्र ...










