पूर्व MLC के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में ED की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच
मेरठ: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अचानक छापेमारी ने कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई पूर्व MLC डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल से जुड़े संस्थान में हुई।
सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने कॉलेज में प्रवेश करते ही पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। खरखौदा पुलिस और सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुख्य द्वार और अन्य रास्तों को बंद कर दिया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
टीम ने कॉलेज के वित्तीय रिकॉर्ड, एडमिशन दस्तावेज, फंडिंग पैटर्न और पिछले वर्षों के आर्थिक लेन-देन की बारीकी से जांच शुरू की। कॉलेज प्रशासन के कुछ अधिकारियों से भी मौके पर पूछताछ की गई।
यह पहली बार नहीं है जब एनसीआर मेडिकल कॉलेज ED की रडार पर आया है। लगभग तीन महीने पहले भी इसी संस्थान और पूर्व MLC डॉक्टर...










