Saturday, August 29

State

जयपुर में कबूतरबाजी का भंडाफोड़, 6 लाख रुपये तक का दांव
Rajasthan, State

जयपुर में कबूतरबाजी का भंडाफोड़, 6 लाख रुपये तक का दांव

जयपुर। आमतौर पर आसमान में उड़ते कबूतरों को देखकर शांति और सुकून का अहसास होता है, लेकिन राजधानी में इन मासूम परिंदों के पंखों पर लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा था। विधायकपुरी थाना पुलिस ने मकराना निवासी तीन सट्टेबाजों को 42 कबूतरों के साथ गिरफ्तार कर इस काले खेल का भंडाफोड़ किया है। क्रूर ट्रेनिंग और पंख काटे जाते थे जांच में सामने आया कि इन कबूतरों को ‘आसमान का सिकंदर’ बनाने के लिए 30 से 60 दिनों तक कड़ी और क्रूर ट्रेनिंग दी जाती थी। शुरुआत में उनके पंख काट दिए जाते थे ताकि वे भाग न सकें। 4 से 8 सप्ताह में नए पंख उगने लगते हैं, तब तक उन्हें मालिक की आवाज और खास सीटी की आदत डाल दी जाती है। इन्हें सीमित दायरे में रखा जाता और विशेष दाना खिलाया जाता है। अंत में झुंड में छोड़कर परखा जाता कि कौन सा कबूतर सबसे ऊंचाई पर और सबसे लंबे समय तक उड़ सकता है। एक उड़ान, लाखों का इनाम यह खेल महज शौक न...
योगी के राज में भयमुक्त हुआ यूपी, संत ऋतेश्वर महाराज ने की CM योगी आदित्यनाथ की सराहना
Madhya Pradesh, State

योगी के राज में भयमुक्त हुआ यूपी, संत ऋतेश्वर महाराज ने की CM योगी आदित्यनाथ की सराहना

सतना/चित्रकूट, 17 फरवरी 2026: प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु संत ऋतेश्वर महाराज ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। महाराज ने संतों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेदों और देश के सामाजिक कानूनों पर भी अपनी बेबाक राय रखी। भयमुक्त यूपी की सराहना चित्रकूट में प्रवास के दौरान ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक संत-महंत और कुशल प्रशासक दोनों हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। महाराज ने बताया कि जब कोई सन्यासी सत्ता संभालता है, तो वह राजधर्म का पालन पूरी निष्ठा से करता है। संतों के बीच मतभेद को बताया सकारात्मक हाल के दिनों में संतों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बयानबाजी और मतभिन्नता पर महाराज ने कहा, “वादे वादे जायते बोध:”, यानी वाद से ही ज्ञान और तत्व का बोध होता है। उन्होंने इसे विवाद के रूप में नहीं, बल्कि स्...
बुलंदशहर: टोल प्लाजा के गार्ड ने लौटाया 27 हजार रुपये से भरा बैग, हो रही जमकर तारीफ
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर: टोल प्लाजा के गार्ड ने लौटाया 27 हजार रुपये से भरा बैग, हो रही जमकर तारीफ

बुलंदशहर: टोल प्लाजा के गार्ड ने लौटाया 27 हजार रुपये से भरा बैग, हो रही जमकर तारीफ बुलंदशहर, 17 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में लुहारली टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा गार्ड विशाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने एक कार सवार का बैग, जिसमें 27,950 रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात थे, वापस कार मालिक को सौंपा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने गार्ड की सराहना की। घटना का पूरा विवरण यह घटना सिकंदराबाद स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात हुई। एक कार टोल से गुजरते समय कार मालिक का बैग गिर गया। टोल पर तैनात सुरक्षाकर्मी विशाल ने बैग देखा और खोला। बैग में बड़ी रकम और जरूरी दस्तावेज पाए जाने पर उन्होंने तुरंत टोल मैनेजर को सूचित किया। सीसीटीवी से पता चला कार का नंबर मैनेजर और विशाल ने प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर निकालकर मालिक तक संपर्क क...
सुशील मोदी: वह ‘व्हिसल ब्लोअर’ जिसने लालू परिवार के लैंड फॉर जॉब घोटाले को ट्रायल तक पहुँचाया
Bihar, State

सुशील मोदी: वह ‘व्हिसल ब्लोअर’ जिसने लालू परिवार के लैंड फॉर जॉब घोटाले को ट्रायल तक पहुँचाया

पटना, 17 फरवरी 2026: बिहार की राजनीति में सुशील कुमार मोदी का नाम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार है। उन्हें व्हिसल ब्लोअर कहा जाता है, यानी वह व्यक्ति जो भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर कर जनता और अदालत तक पहुँचाता है। लैंड फॉर जॉब केस: ट्रायल तक पहुँचने की कहानी लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और हेमा यादव अब अदालत में आरोपों का सामना करेंगे। इस मामले को ट्रायल तक पहुँचने में करीब 18 साल लग गए। इस केस की शुरुआत 2008 में हुई, जब तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लगा। शिवानंद तिवारी और जदयू नेता ललन सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। टर्निंग प्वाइंट: 4 अप्रैल 2017 सभी घटनाओं का मोड़ आया 4 अप्रैल 2017 को, जब सुशील मोदी ने पहली ...
होली पर बिहार आने की राह हुई आसान, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Bihar, State

होली पर बिहार आने की राह हुई आसान, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सीतामढ़ी, 17 फरवरी 2026: होली के त्योहार को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी जंक्शन होकर दिल्ली और हावड़ा (कोलकाता) के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। समस्तीपुर रेल मंडल ने इसके संबंध में आधिकारिक ई-रिलीज जारी कर दी है। होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ रहती है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है ताकि यात्री आराम से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण हावड़ा – रक्सौल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 03043/03044) हावड़ा से रक्सौल (03043): 28 फरवरी, 7 मार्च और 14 मार्च को रात 11:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुँच। रक्सौल से हावड़ा (03044): 1, 8 और 1...
65 साल की उम्र में रिटायरमेंट नहीं, सीखा ऑटो रिक्शा चलाना, मिलिए महाराष्ट्र की मंगला अवले से
Maharashtra, State

65 साल की उम्र में रिटायरमेंट नहीं, सीखा ऑटो रिक्शा चलाना, मिलिए महाराष्ट्र की मंगला अवले से

पुणे: 60 साल के बाद आम तौर पर लोग रिटायरमेंट की ओर कदम बढ़ाते हैं और जीवन को परिवार और आराम तक सीमित कर लेते हैं। लेकिन महाराष्ट्र की मंगला अवले इस धारणा को चुनौती दे रही हैं। 65 साल की उम्र में भी उन्होंने शारीरिक चुनौतियों और उम्र के बावजूद आत्मनिर्भरता का मार्ग अपनाया है। मंगला अवले, जिन्हें लोग प्यार से मंगला आजी कहते हैं, रोज़ाना कराड और उंडाले के व्यस्त मार्गों पर ऑटो-रिक्शा चलाती हैं और लगभग 500 से 700 रुपये की आय अर्जित करती हैं। उनका यह कदम केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरिमा और आत्मसम्मान की मिसाल भी है। मंगला कम उम्र में विधवा हो गई थीं और अपने चार बच्चों का पालन-पोषण अकेले किया। वर्षों की मेहनत के बाद उनके बच्चों ने स्थिरता प्राप्त की – उनका बेटा अब एमएसआरटीसी में ड्राइवर है जबकि बेटियां विवाहित हैं। मधुमेह और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद मं...
पटना: 90 वर्षीय बुजुर्ग के लिए जज खुद कोर्ट रूम से बाहर आए, कार के पास चली 35 मिनट तक सुनवाई
Bihar, State

पटना: 90 वर्षीय बुजुर्ग के लिए जज खुद कोर्ट रूम से बाहर आए, कार के पास चली 35 मिनट तक सुनवाई

पटना: बिहार की न्यायपालिका ने संवेदनशीलता और मानवता का उदाहरण पेश किया है। 15 साल पुराने ट्रैक्टर लोन धोखाधड़ी मामले में 90 वर्षीय बुजुर्ग जय नारायण सिंह के लिए सीबीआई विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार खुद कोर्ट रूम से बाहर आए और उनकी कार के पास मामले की सुनवाई की। लगभग 35 मिनट तक कार के पास ही कानूनी प्रक्रिया चली, जिसमें जज ने बुजुर्ग की लाचारी और केस की तहकीकात की। 15 साल पुराना मामला मामला साल 2011 का है, जब जमुई निवासी जय नारायण सिंह पर यूको बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 4–5 लाख रुपए का ट्रैक्टर लोन लेने का आरोप लगा था। जांच में कागजात अवैध पाए गए थे और तब से यह केस अदालत में लंबित था। कार बन गई अदालत सोमवार को सुनवाई के दौरान बुजुर्ग आरोपी अदालत के अंदर पेश होने में असमर्थ थे। संवेदनशीलता दिखाते हुए जज अविनाश कुमार ने सुबह 11 बजे कोर्ट से बाहर निकलकर उनके वाहन के पास आकर सुनवाई ...
ग्रेटर नोएडा: कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, 150 से अधिक लोग बीमार
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा: कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, 150 से अधिक लोग बीमार

ग्रेटर नोएडा: महाशिवरात्रि के दिन व्रत में कुट्टू के आटे से बने पकौड़े और पूड़ी खाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सात सोसायटियों के 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रविवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बीमारों में एक ही परिवार के छह सदस्य भी शामिल थे। अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत भी गंभीर यथार्थ अस्पताल में 28 मरीज भर्ती किए गए, जिनमें 7 पुरुष, 15 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। न्यू मेड अस्पताल के डॉ. पराग अग्रवाल के अनुसार, 50 से अधिक लोग इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ा। गंभीर मामलों को आईसीयू में रखा गया। प्रभावित सोसायटियां समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी: 10 लोग बीमार हर्ष विहार सोसायटी, चिपियाना बुजुर्ग:...
ग्वालियर का ‘नटवरलाल’ जयपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की गाड़ियां कर दीं गायब
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर का ‘नटवरलाल’ जयपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की गाड़ियां कर दीं गायब

ग्वालियर: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग हिमाचल शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बताकर शहर के 42 लोगों को झांसे में लिया और उनकी महंगी कार, SUV, ट्रैक्टर, डंपर और ट्रक किराए पर लेकर गायब कर दिए। फर्जी वर्दी में करता था शिकार पटेल नगर सिटी सेंटर का रहने वाला हिमाचल शर्मा पहले भी फर्जी सूबेदार बनकर लोगों को ठगता पकड़ा गया था। इस बार उसने पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर टूर और ट्रैवल्स संचालकों को अपने जाल में फंसाया। वह वाहनों से GPS सिस्टम भी हटा देता था, जिससे मालिकों को पता न चल पाए। जब गाड़ियों की सर्विस या किराया मांगने पर उसने इंकार किया, तो वह शहर से फरार हो गया। जयपुर में बनाया नया अड्डा शिकायतें बढ़ने पर हिमाचल शर्मा ने जयपुर में अपना नया ठिकाना बना लिया। पुलिस ने पता लगाया कि उसने फरीदाबाद क...
JJM घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी
Rajasthan, State

JJM घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह एक साथ कई राज्यों में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित कई रसूखदार अधिकारी और ठेकेदार शामिल हैं। जयपुर, दिल्ली, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में चल रही जांच ने पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए करोड़ों रुपये के गड़बड़ी के खेल की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर नाटकीय गिरफ्तारी एसीबी की कार्रवाई का सबसे नाटकीय मोड़ बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जोधपुर PHED में तैनात एक्सईएन विशाल सक्सेना विरात्रा माता के दर्शन के लिए सुबह 5 बजे बाड़मेर पहुंचे थे। जैसे ही वे ट्रेन से उतरे, एसीबी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और तुरंत जयपुर रवाना कर दिया। 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की जांच एसीबी की ए...