Friday, August 28

State

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर, 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओले
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर, 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओले

भोपाल: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 20 फरवरी को राजधानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश, ओले और तेज आंधी दर्ज की गई। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का दौर लौट आया है। शुक्रवार को बारिश और आंधी का यलो अलर्ट आईएमडी ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और गरज—चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इन जिलों में विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर शामिल हैं। आंधी और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी भोपाल का मौसम भोपाल में शुक्रवार को आंशिक बादलों वाला मौसम रहेगा। धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। तापमान दिन में अधिकतम 26...
झारखंड में विस्थापन और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर उठे सवाल, किसानों व विस्थापितों का इंतजार जारी
Jharkhand, Politics, State

झारखंड में विस्थापन और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर उठे सवाल, किसानों व विस्थापितों का इंतजार जारी

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को विस्थापितों और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार चर्चा हुई। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और डैम निर्माण से लाखों लोग विस्थापित हुए, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल सका। किसानों और उद्योगों के लिए पानी की असमान उपलब्धता विधायक जयराम कुमार महतो ने बताया कि उद्योगों को डैम से पानी उपलब्ध कराने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) तुरंत मिल जाता है, जबकि किसानों को सिंचाई में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। झारखंड में अब तक 105 बड़ी और मध्यम सिंचाई योजनाओं का कार्य पूरा हुआ है, जिससे करीब 2.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई। 27 योजनाओं का निर्माण प्रगति पर है और 2029-30 तक 440 हजार हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा सृजित होने की संभावना है। विस्थापितों का इंतजार सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्या उ...
बहराइच में प्रसव पीड़ा से तंग महिला ने पेट चाकू से फाड़ा, बची जान, हुई स्वस्थ बेटी की जन्म
State, Uttar Pradesh

बहराइच में प्रसव पीड़ा से तंग महिला ने पेट चाकू से फाड़ा, बची जान, हुई स्वस्थ बेटी की जन्म

बहराइच, 19 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नंदवल गांव में रहने वाली 38 वर्षीय ननकई प्रसव पीड़ा सहन नहीं कर पाईं और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पेट को चीर डाला। दर्द और हिम्मत का अनोखा संघर्ष गुरुवार सुबह ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। लंबे समय तक दर्द सहन करने के बाद जब पीड़ा असहनीय हो गई, तो उन्होंने ऐसा कदम उठाया। आसपास के लोग उनकी चीख सुनकर पहुंचे और दृश्य देखकर दंग रह गए। अस्पताल में सुरक्षित जन्म ननकई की मां के पहुंचने के बाद उन्हें तुरंत फकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवाई और ननकई ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पारिवारिक परिस...
मोहन भागवत से मुलाकात में तय हुई यूपी 2027 की रणनीति, योगी, मौर्य और पाठक रहे मौजूद
State, Uttar Pradesh

मोहन भागवत से मुलाकात में तय हुई यूपी 2027 की रणनीति, योगी, मौर्य और पाठक रहे मौजूद

लखनऊ, 19 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गोरखपुर प्रवास के बाद राजधानी लखनऊ में कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिससे प्रदेश में चुनावी रणनीति पर काम शुरू होने के संकेत मिले। सीएम योगी से 40 मिनट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज कार्यालय में मोहन भागवत से करीब 40 मिनट तक चर्चा की। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक दिशा, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया गया। बैठक में अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की भी सराहना हुई। संघ प्रमुख ने कानून और सुरक्षा के मुद्दों पर सख्त रुख को आवश्यक कदम बताया। निवेश और औद्योगिक विकास पर चर्चा सीएम...
भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया
Madhya Pradesh, State

भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के डीन को एक संदिग्ध ई-मेल भेजकर दावा किया गया कि परिसर में सायनाइड (जहर) वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तत्काल परिसर से बाहर निकाल दिया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवन को भी खाली कराया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल कहां से आया, किसने भेजा और कौन सी आईडी या सर्वर का इस्तेमाल हुआ। सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया था, “आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। ...
सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख रुपये और बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख रुपये और बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक 19 वर्षीय नेपाली युवक को 3 लाख भारतीय रुपये और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार, अलीगढ़वा चौकी पर तैनात जवानों ने युवक को संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आते देखा और उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 3 लाख रुपये बरामद हुए और साथ में उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिद अली फकीर, पुत्र जाकिर अली फकीर, निवासी नेपाल बताया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे और बरामद की गई राशि व मोटरसाइकिल को सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों ज...
कानपुर: विदेशी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी, क्राइम ब्रांच ने पकड़े पांच शातिर
State, Uttar Pradesh

कानपुर: विदेशी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी, क्राइम ब्रांच ने पकड़े पांच शातिर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से अंतरराष्ट्रीय ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पनकी थाना क्षेत्र के शातिरों ने यूरोप की कंपनियों को झांसे में लेकर करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि चेक गणराज्य की चर्चित स्टील एंड आयरन कंपनी गेंगेला को कानपुर के पनकी अपट्रॉन इस्टेट स्थित फर्म वर्धमान इंडस्ट्रीज के माध्यम से झांसा दिया गया। आरोपित अरविंद महंत यादव और उसके साथी रामकुमार राय ने इंटरनेशनल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए दो लाख डॉलर कंपनी के खातों में ट्रांसफर कराए, जबकि माल की डिलीवरी नहीं हुई। डीसीपी वेस्ट जोन की क्राइम ब्रांच टीम ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपीयों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि शातिरों ने यूरोपीय कंपनियों के सामने अपने फर्म का हाई-प्रोफाइल...
बिहार का आखिरी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण, राज्य हुआ नक्सल-मुक्त
Bihar, State

बिहार का आखिरी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण, राज्य हुआ नक्सल-मुक्त

पटना। मुंगेर जिले के पैसरा गांव के रहने वाले सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार, तीन लाख रुपये के इनामी सुरेश कोड़ा माओवादी संगठन की घातक SAC ब्रांच का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ कम से कम 60 मामले दर्ज थे। इसके साथ ही बिहार पूरी तरह से नक्सल-मुक्त घोषित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुरेश कोड़ा ने तीन असॉल्ट राइफल, एक AK-47, एक AK-56, दो इंसास राइफल और 505 कारतूस के साथ एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास योजना के तहत उन्हें घोषित इनाम राशि तीन लाख रुपये के साथ पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और 36 महीने तक व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिमाह 10,000 रुपये का वजीफा भी मिलेगा। सुरेश कोड़ा पिछले 25 साल से मुंगेर के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय था और हमेशा पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। उसका खौ...
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने मैदान में उतारा उम्मीदवार, चुनावी गणित हुआ उलझा
Bihar, Politics, State

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने मैदान में उतारा उम्मीदवार, चुनावी गणित हुआ उलझा

पटना। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ा चुनावी दांव खेला है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्यसभा चुनाव में खुद अपना उम्मीदवार उतारेगी, न कि किसी गठबंधन को समर्थन देगी। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी अब अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास बिहार में पांच विधायक हैं और राज्यसभा में AIMIM का कोई सदस्य नहीं है, इसलिए अब पार्टी स्वयं उम्मीदवार उतारेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं और किसी उम्मीदवार के लिए जीत सुनिश्चित करने हेतु 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। वर्तमान में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जिससे वह आसानी से चार सीटें जीत सकता है। पांचवीं सीट के लिए एनडीए को...
धमतरी: सरकारी स्कूल में 35 छात्रों ने काटे अपने हाथ, रहस्यमयी वजह बनी चिंता का विषय
Chhattisgarh, State

धमतरी: सरकारी स्कूल में 35 छात्रों ने काटे अपने हाथ, रहस्यमयी वजह बनी चिंता का विषय

धमतरी। जिले के कुरूद विकासखंड के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 35 छात्रों ने अपनी कलाई पर किसी धारदार वस्तु से चोट पहुंचा दी, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई है। मामला पिछले माह का है, लेकिन एक अभिभावक की शिकायत के बाद यह सार्वजनिक हुआ। अब सभी बच्चों के हाथ पर घाव भर चुके हैं। तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि 13 फरवरी को बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल द्वारा मामले की जांच के बाद पता चला कि 35 छात्रों ने यह कदम एक-दूसरे को देखकर उठाया था। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तथा अभिभावकों और शिक्षकों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि सभी छात्रों को काउंसलिंग भी ...