इंदौर में लुटेरी दुल्हन: पति को भाई समझा, प्रेमी को घर में घुसाया, 25 तोला सोना लेकर फरार
इंदौर: इंदौर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी और हत्या की कोशिश का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खुड़ैल क्षेत्र के एक वकील ने अपनी पत्नी नीलिमा सेंगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की और अपने प्रेमी शुभम सेंगर को 'भाई' बनाकर घर में प्रवेश दिला दिया। बाद में कथित तौर पर उसने वकील को शिलांग यात्रा के दौरान जहरीला भोजन देकर मारने की कोशिश की।
मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी मुलाकात
पीड़ित वकील के अनुसार उनकी मुलाकात नीलिमा सेंगर से एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताया और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम सेंगर को अपना सगा भाई बताकर घर में आना-जाना शुरू कराया।
शिलांग यात्रा में हत्या की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, नीलिमा ने शिलांग घूमने का कार्यक्रम बनाया। यात्रा के दौरान कथ...










