Thursday, August 27

State

बरसात में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
Health, Madhya Pradesh, State

बरसात में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

इंदौर, 18 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु में डायरिया, टाइफाइड, हैजा, पीलिया, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की बढ़ती संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से उबला एवं स्वच्छ पेयजल पीने, भोजन से पहले हाथ धोने, खुले में शौच नहीं करने, आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए कूलर, फुलदान, फ्रिज ट्रे, पुराने टायर एवं अन्य स्थानों पर जमा पानी की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बुखार आने पर तुरंत रक्त जांच कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी प्रकोप की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।...
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू
Madhya Pradesh, State

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू

इंदौर, 18 जुलाई 2026। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कक्षा 1 से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 1,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए ओटीआर एवं फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। आवेदन के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय से ऑनलाइन सत्यापन भी कराना होगा।...
महिला एवं बाल विकास विभाग के छह राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
Madhya Pradesh, State

महिला एवं बाल विकास विभाग के छह राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। इन पुरस्कारों में रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार तथा अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार शामिल हैं। विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा किए जा सकते हैं।...
किसानों से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा कराने की अपील
Madhya Pradesh, State

किसानों से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा कराने की अपील

इंदौर, 18 जुलाई 2026। किसान कल्याण विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक कराने की अपील की है। विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव, अनियमित वर्षा, सूखा, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए। किसानों से कहा गया है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निकटतम बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप अथवा अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से समय रहते बीमा कराएं।...
एमपी पीएससी 2027 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
Madhya Pradesh, State

एमपी पीएससी 2027 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) प्री-कम-मेन्स परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मध्यप्रदेश निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तथा स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हिन्दी माध्यम में होगा। विद्यार्थियों को समृद्ध पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, प्री, मेन्स एवं साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी। छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता द...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
INDORE, Madhya Pradesh, State

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर, 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जूनी इंदौर अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सर्वे क्रमांक 435/1/1/1, रकबा 1.200 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान 7 पक्की दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां तथा अस्थायी टीन शेड हटाए गए। तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्म...
इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा
INDORE, Madhya Pradesh, State

इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा

इंदौर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह SCME नं. 71, गुमस्ता नगर में भी जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर के पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तारों का जाल क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मकानों की छतों, बिजली के खंभों एवं सड़कों के ऊपर अव्यवस्थित तरीके से फैले और नीचे तक लटक रहे तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में इन तारों के बिजली की मुख्य लाइनों के संपर्क में आने की आशंका ने रहवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। SCME नं. 71, गुमस्ता नगर के रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर द्वारा बिछाए गए पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तार लंबे समय से दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। कई स्थानों पर तार...
कादीपुर एंक्लेव में निगम की अनदेखी: समाजसेविका राजबाला यादव ‘रोजी’ व आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने खुद संभाला मोर्चा, चलाया स्वच्छता अभियान
Haryana, State

कादीपुर एंक्लेव में निगम की अनदेखी: समाजसेविका राजबाला यादव ‘रोजी’ व आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने खुद संभाला मोर्चा, चलाया स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम। नगर निगम के स्वच्छता संबंधी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर कादीपुर एंक्लेव में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी और जगह-जगह फैली गंदगी से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने स्वयं सफाई की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजसेविका राजबाला यादव 'रोजी' एवं आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर गली-मोहल्लों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर गलियों में जमा कूड़ा-कचरा साफ किया तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। 15 महीने बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था राजबाला यादव 'रोजी' और श्याम सुंदर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम चुनाव संपन्न हुए लगभग 15 महीने बीत चुके हैं। क्षेत्र के नव-निर्वाचित महापौर और पार्षद अपने-अपने दायित्व संभाल चुक...
सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन
INDORE, Madhya Pradesh, State

सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन

प्रसिद्ध शिक्षाविद वैज्ञानिक सोनम वांगचुक द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितता का विरोध तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में कई सामाजिक संगठन एवं जागरूक नागरिक कल 18 जुलाई को शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा रीगल चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील खंडेलवाल ने बताया कि वर्तमान की केंद्र सरकार असंवेदनशील हे जो लोकतंत्र में संवादहीनता को बढ़ावा देती हे देश के महान वैज्ञानिक जिन्होंने भारतीय सेना ओर नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई नवाचार कर विश्व में भारत का नाम रोशन किया वर्तमान क्रेंद्र सरकार का उनकी मांगो पर विचार ओर वार्तालाप करने तक से मना करना वर्तमान सरकार की असंवेदनशीलता ओर उदासीनता को दर्शाता हे हमने इंदौर के जागरूक नागरिकों से अपील की हे कि वो इस शांतिपूर्ण समर्थन में सपरिवार भाग लेवे....
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नाम शशि थरूर का खुला पत्र, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और संवाद की वकालत
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Politics, State

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नाम शशि थरूर का खुला पत्र, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और संवाद की वकालत

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और देशभर के युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने वाले युवाओं का विश्वास तब टूट जाता है, जब प्रश्नपत्र लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं और पूरी चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ जाती है। अपने पत्र में थरूर ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए लिखा कि उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ, जहां उनके पिता वेतनभोगी समाचार पत्र कर्मचारी थे और माता गृहिणी थीं। उन्होंने कहा कि सीमित आय वाले परिवारों के लिए छात्रवृत्ति, निष्पक्ष परीक्षाएं और ईमानदार परिणाम ही बच्चों के भविष्य का आधार होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा और उपलब्धियां कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर संभव हुईं। शशि थरूर ने कहा...