Tuesday, September 1

State

लखनऊ में 7 मिमी बारिश से बदला मौसम, यूपी में कोहरा और ठंड की वापसी
State, Uttar Pradesh

लखनऊ में 7 मिमी बारिश से बदला मौसम, यूपी में कोहरा और ठंड की वापसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से अब तक प्रदेश में तीन बार पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल चुका है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ा दिया। मंगलवार सुबह प्रदेश में घने कोहरे का असर रहा। जैसे ही कोहरा छंटा, आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीगना पड़ा। वहीं, करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान: आज से मौसम रहेगा शुष्क लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र, अमौस के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने कहा कि पश्चिम...
फेसबुक दोस्ती बना मौत का कारण: दिल्ली की युवती की हत्या करने वाले सद्दाम हुसैन को उम्रकैद, 31 हजार जुर्माना
State, Uttar Pradesh

फेसबुक दोस्ती बना मौत का कारण: दिल्ली की युवती की हत्या करने वाले सद्दाम हुसैन को उम्रकैद, 31 हजार जुर्माना

मथुरा। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद भरोसे का कत्ल करने वाले आरोपी को आखिरकार कानून ने उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। फेसबुक के जरिए दिल्ली की एक युवती से दोस्ती कर उसे मिलने के बहाने मथुरा बुलाकर बेरहमी से हत्या करने वाले दोषी सद्दाम हुसैन को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 31 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला मथुरा की एडीजे-04 अदालत ने मथुरा पुलिस की प्रभावी पैरवी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर सुनाया। जुलाई 2023 का मामला, फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती यह सनसनीखेज घटना जुलाई 2023 की है। दिल्ली के सराय काले खां इलाके की रहने वाली जौरा खातून की फेसबुक पर मथुरा निवासी सद्दाम हुसैन से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद सद्दाम ने युवती को दवा दिलाने और मिलने का बहाना बनाकर फोन किया और मथुरा बुला लिया। लेकिन मथुरा पहुंचते ही आरोपी ने युवती के साथ धोखा...
‘भारत के लिए काला दिन, अमेरिका के आगे झुकी BJP सरकार’—राज्यसभा सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर तीखा हमला
State, Uttar Pradesh

‘भारत के लिए काला दिन, अमेरिका के आगे झुकी BJP सरकार’—राज्यसभा सांसद संजय सिंह का मोदी सरकार पर तीखा हमला

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। अमेरिका के साथ हुई कथित ट्रेड डील को लेकर उन्होंने इसे भारत के लिए काला दिन करार दिया और कहा कि इस समझौते से देश में महंगाई बढ़ेगी और भारतीय किसान बर्बादी की ओर चले जाएंगे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि यह डील देशहित के खिलाफ है और इससे भारत की आर्थिक नीति पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस समझौते की जानकारी भारत सरकार ने नहीं दी, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के ट्वीट के माध्यम से सामने आई। इससे साफ होता है कि अब भारत के नीतिगत फैसले वॉशिंगटन से तय हो रहे हैं। तेल खरीद को लेकर भी उठाए सवालAAP सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में करेंगी रामयंत्र की स्थापना, परकोटा में होगा ध्वजारोहण
State, Uttar Pradesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में करेंगी रामयंत्र की स्थापना, परकोटा में होगा ध्वजारोहण

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 19 मार्च को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के दूसरे तल स्थित गर्भगृह में राम यंत्र की वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कर स्थापना करेंगी। इसके साथ ही वे मंदिर के परकोटे में ध्वजारोहण भी करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में परकोटे के भीतर बने म्यूरल (भित्ति चित्रों) की साफ-सफाई और फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 19 मार्च को होने वाले उत्सव के लिए निमंत्रण सूची दो दिनों के भीतर अंतिम रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मंदिर निर्माण से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी, विभिन्न वर्ग...
अयोध्या के लिए निकली 60 फुट लंबी विशाल त्रिशूल यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का दल कर रहा साथ
State, Uttar Pradesh

अयोध्या के लिए निकली 60 फुट लंबी विशाल त्रिशूल यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का दल कर रहा साथ

अयोध्या। सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक भव्य त्रिशूल यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। यह यात्रा देशभर के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए 10 फरवरी को अयोध्या जिले के चौरे बाजार में प्रवेश करेगी। यात्रा के संरक्षक दिग्विजय सिंह और अमित योगी ने बताया कि यह यात्रा जबलपुर, काशी, प्रयागराज सहित कुल 10 पड़ावों से होकर अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को आगे बढ़ाना है। बताया गया कि यात्रा के साथ ले जाया जा रहा त्रिशूल स्टील धातु से निर्मित है, जिसकी लंबाई करीब 60 फुट है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा त्रिशूल बताया जा रहा है। इस त्रिशूल को लेकर यात्रा 24 घंटे लगातार चल रही है और इसके साथ करीब 50 श्रद्धालुओं का दल पैदल व वाहन से आगे बढ़ रहा है।...
मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, नहर में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
Crime, State, Uttar Pradesh

मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, नहर में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी गांव निवासी अख्तर अली (43) की शादी करीब 19 वर्ष पहले शबीना से हुई थी। अख्तर गांव में चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। दंपती के एक बेटी और पांच बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, शबीना के गांव के ही युवक अल्ताफ (35) से कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी तनाव के बीच अख्तर अली 27 जनवरी को घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बा...
पुणे नगर निगम मेयर चुनाव 9 फरवरी को, बीजेपी ने मंजुषा नागपुरे पर लगाया दांव
Maharashtra, State

पुणे नगर निगम मेयर चुनाव 9 फरवरी को, बीजेपी ने मंजुषा नागपुरे पर लगाया दांव

पुणे। पुणे नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए तीन बार की कॉरपोरेटर मंजुषा दीपक नागपुरे और डिप्टी मेयर पद के लिए परशुराम वाडेकर को उम्मीदवार घोषित किया है। निगम सदन में बीजेपी के प्रचंड बहुमत को देखते हुए दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नगर निगम में 165 सीटों में से बीजेपी के पास 119 सीटें हैं, जिससे पार्टी अपने दम पर सभी प्रमुख पदों पर कब्जा करने की स्थिति में है। मुख्य विपक्षी दल एनसीपी ने नेता अजित पवार के निधन के कारण चुनाव में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। ऐसे में मुकाबला औपचारिक रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच रह गया है। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए अश्विनी लांडगे और डिप्टी मेयर पद के लिए साहिल केदारी को मैदान में उतारा है। हालांकि विपक्षी दलों के पास कुल मिलाकर 46 कॉरपोरेटर ...
देवरिया में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: एक घर में दर्ज हुए बाहरी नाम, डीएम ने जांच के दिए आदेश
Politics, State, Uttar Pradesh

देवरिया में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: एक घर में दर्ज हुए बाहरी नाम, डीएम ने जांच के दिए आदेश

देवरिया, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शहर के एक मकान में ऐसे लोगों के नाम दर्ज होने का आरोप है, जिनका उस पते से कोई संबंध नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार, देवरिया शहर के वार्ड नंबर 32, अबूबकर नगर मोहल्ले में रहने वाले अंजुम रहमान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान संख्या 501 में मतदाता सूची के हालिया पुनरीक्षण के बाद सात नए नाम जोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि सूची में दर्ज किए गए ये नाम ऐसे व्यक्तियों के हैं, जिनका उनके घर से कोई वास्ता नहीं है। अंजुम रहमान के मुताबिक, पुनरीक्षण से पहले उनके मकान पर पांच मतदाताओं के नाम दर्ज थे। लेकिन नई सूची जारी होने के बाद मकान संख्या में बदलाव दिखाते हुए 501 की जगह 501/2 कर दिया गया और अतिरिक्त नाम जोड़ दिए गए...
गाजियाबाद: चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी, जान देने की कोशिश, फायरकर्मियों ने बचाई जिंदगी
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी, जान देने की कोशिश, फायरकर्मियों ने बचाई जिंदगी

गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। 16 वर्षीय किशोरी ने लाल मंदिर के पास चार मंजिला मकान की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर तुरंत फायर सर्विस की टीम और डिजास्टर वैन पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब चार बजे 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि किशोरी घर की चौथी मंजिल पर पानी की टंकी पर बैठी है और किसी को पास आता देख जान देने की धमकी दे रही है। जैसे ही फायरकर्मी पहुंचे, उन्होंने देखा कि किशोरी कई बार कूदने का प्रयास कर रही थी। नीचे खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। हालातों को भांपते हुए फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने पड़ोसियों की छत से किशोरी तक पहुँचकर सूझबूझ और धैर्य के साथ उसे नीचे उतारा। किशोरी को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दि...
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: पालघर में दूसरी टनल का ब्रेकथ्रू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजाई तालियां
Maharashtra, State

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: पालघर में दूसरी टनल का ब्रेकथ्रू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजाई तालियां

मुंबई: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। महाराष्ट्र के पालघर जिले में दूसरी टनल की खुदाई पूरी हो गई, जो इस परियोजना के लिए बड़ा मील का पत्थर है। महीने भर पहले पहली टनल का ब्रेकथ्रू हासिल हुआ था। इस खास मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन जुड़कर चीयर्स किया। जैसे ही टीबीएम मशीन ने टनल के अंतिम हिस्से के पत्थरों को तोड़ा, रेल मंत्री ने तालियां बजाई। इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगे और काम में लगे इंजीनियर्स व स्टाफ ने तिरंगा लहराया। रेल मंत्री ने ऐलान किया कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को दौड़ेगी। गुजरात में ट्रायलमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। अहमदाबाद से मुंबई की दूरी बुलेट ट्रेन के आने के बाद केवल 2 घंटे में पूरी होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, ब...