मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: 32 घंटे का जाम खत्म, जानिए कैसे फंसे हजारों यात्री और कैसे हटाया गया टैंकर
मुंबई/पुणे: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को भोर घाट खंड में प्रोपलीन गैस से भरा टैंकर पलटने के बाद लगभग 32 घंटे तक यातायात ठप रहा। इस हादसे में हजारों यात्री फंस गए, जिनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और इलाज के लिए मुंबई जा रहे मरीज शामिल थे।
कैसे हुआ जामअधिकारियों के अनुसार, टैंकर चालक सुरंग के पास ढलान पर वाहन की गति नियंत्रित नहीं कर सका। टैंकर पलटते ही तीन वाल्व क्षतिग्रस्त हो गए और गैस रिसाव शुरू हो गया। सुरक्षा कारणों से दोनों दिशाओं में आवाजाही बंद कर दी गई। NDRF, फायर ब्रिगेड, राज्य आपदा प्रबंधन और तेल कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन रिसाव को तुरंत बंद नहीं किया जा सका। गैस को सुरक्षित टैंकर में स्थानांतरित करने के बाद ही मार्ग खोला जा सका।
जाम में फंसे लोगों की दिक्कतेंजाम में फंसे यात्रियों ने रातभर गाड़ियों में ही इंतजार किया। खाने-पीने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविध...










