Monday, August 31

State

क्या पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड पर बयानबाजी की वजह से हुई पप्पू यादव की गिरफ्तारी? सांसद ने लगाया बदले का आरोप
Bihar, State

क्या पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड पर बयानबाजी की वजह से हुई पप्पू यादव की गिरफ्तारी? सांसद ने लगाया बदले का आरोप

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात को गिरफ्तार किया गया। सांसद ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी हालिया 'गर्ल्स हॉस्टल कांड' में उठाए गए सवालों के कारण हुई है। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए बदले की कार्रवाई करार दिया। पप्पू यादव के मुताबिक, पुलिस की यह कार्रवाई 32 साल पुराने कोर्ट केस की वजह से नहीं बल्कि उनके द्वारा 6 जनवरी को पटना में हुई शंभू गर्ल्स हॉस्टल घटना को लेकर किए गए खुलासों और बयानबाजी की वजह से हुई। गिरफ्तारी के दौरान सांसद ने अपनी जान और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि वे पीड़ितों की आवाज़ उठाते रहे, इसलिए उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें IGIMS से PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। पप्पू यादव ने किया खुलासामीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके घर पहुंचे और उन्हें ...
हापुड़: पति ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या, ‘साड़ी के पैसे’ बना कोडवर्ड
State, Uttar Pradesh

हापुड़: पति ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या, ‘साड़ी के पैसे’ बना कोडवर्ड

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई रीता शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका के पति राहुल शर्मा ने अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या कराने के लिए दोस्तों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस साजिश में उसके दो दोस्त शेरा और फिरोज भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ‘साड़ी के पैसे’ बना कोडवर्डएएसपी विनीत भटनागर के अनुसार, आरोपी पति ने सुपारी की रकम वसूलने और बातचीत को संदेह से बचाने के लिए ‘साड़ी के पैसे’ नाम का कोडवर्ड तय किया था। गला काटकर की गई हत्याघटना मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में हुई, जहां रीता शर्मा का गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय राहुल शर्मा घर से बाहर था और शादी समारोह में जाने का बहाना बनाया। वापस लौटने पर उसने हत्या को लूट की झूठी कहानी बताकर छिपाने की कोशिश की। अव...
एम्स भोपाल ने रचा इतिहास: 55 वर्षीय मरीज को मिली पैरालिसिस से मुक्ति, जांघ की नस से लौटा हाथ का मूवमेंट
Madhya Pradesh, State

एम्स भोपाल ने रचा इतिहास: 55 वर्षीय मरीज को मिली पैरालिसिस से मुक्ति, जांघ की नस से लौटा हाथ का मूवमेंट

भोपाल: राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने चिकित्सा जगत में नई मिसाल पेश की है। संस्थान के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने प्रदेश में पहली बार जटिल 'फ्री फंक्शनिंग मसल ट्रांसफर' सर्जरी सफलतापूर्वक की, जिससे 55 वर्षीय मरीज के लकवाग्रस्त हाथ की कोहनी की गति वापस लौट आई। सर्जरी की चुनौतीमरीज को पैन ब्रैकियल प्लेक्सस इंजरी थी, जो एक गंभीर स्थिति है जिसमें हाथ की नसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और हाथ लकवाग्रस्त हो जाता है। मरीज अपनी दैनिक गतिविधियां भी नहीं कर पा रहा था। ऐसे हुई जटिल सर्जरीडॉक्टरों ने माइक्रोसर्जिकल तकनीक का उपयोग करते हुए मरीज की जांघ से 'ग्रैसिलिस' मांसपेशी को नसों और रक्त वाहिकाओं सहित निकाला और उसे प्रभावित हाथ में प्रत्यारोपित किया। इस प्रक्रिया में माइक्रोवैस्कुलर और तंत्रिका एनास्टोमोसिस की गई, ताकि मांसपेशी को नई जगह पर रक्त और ...
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH में शिफ्ट, आज कोर्ट में पेशी
Bihar, State

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH में शिफ्ट, आज कोर्ट में पेशी

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी सेहत बिगड़ गई। 32 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने सांसद को गिरफ्तार किया और बीती रात उन्हें सबसे पहले IGIMS और फिर आज सुबह PMCH अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सांसद ने गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारियों के सिविल ड्रेस में होने और अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए विरोध जताया। उनके निजी सचिव ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सांसद को रात भर स्ट्रेचर पर रखा गया और उन्हें उचित इलाज नहीं दिया जा रहा। IGIMS से PMCH शिफ्टपप्पू यादव के आधिकारिक फेसबुक पेज से दावा किया गया कि उन्हें IGIMS में रात भर बिस्तर उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके सचिव ने कहा,"रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अब सांसद पप्पू यादव को PMCH अस्पताल ले जा रही है। नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए सत्ता और प्रशासन के लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।" पुलिस की...
गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों की दबंगई, युवक को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा
State, Uttar Pradesh

गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों की दबंगई, युवक को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा

मनीष सिंह, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-38ए के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर बाउंसरों की दबंगई सामने आई है। शुक्रवार देर रात मॉल के एक बार के बाहर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद बार के बाउंसरों ने एक युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और कई लोग लगातार उस पर हमला कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। डांस को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बाउंसरों ने दिखाई क्रूरता यह पूरा मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात बार के बाहर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल ग...
समुद्र में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, परिवार और सरकारों में बढ़ी चिंता
Odisha, State

समुद्र में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, परिवार और सरकारों में बढ़ी चिंता

भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट सार्थक महापात्रा (23) के समुद्र में एक जहाज से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में चिंता और हलचल का माहौल है। यह घटना न केवल परिवार के लिए सदमे जैसी है, बल्कि अब मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर तक भी पहुंच चुका है। सार्थक के अचानक गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं और उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इसे गंभीर मामला बताते हुए विदेश मंत्रालय और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग से सार्थक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। मॉरीशस के पास समुद्र में जहाज से गायब हुआ सार्थक जानकारी के अनुसार, सार्थक महापात्रा मर्चेंट नेवी में डेक कैडेट के रूप में कार्यरत था और वह ‘ईए जर्सी’ नामक जहाज पर तैन...
खाटू श्याम फाल्गुन मेला: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Rajasthan, State

खाटू श्याम फाल्गुन मेला: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सीकर। खाटू श्याम जी में आगामी 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध फाल्गुन मेले को लेकर श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे फुलेरा, कुरुक्षेत्र और दिल्ली मार्ग से आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन मेले में देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू पहुंचते हैं, जिससे ट्रेनों में अत्यधिक यात्री दबाव बनता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें ट्रेन रूट संचालन अवधि प्रस्थान समय ट्रेन का प्रकार कुरुक्षेत्र – फुलेरा 23 से 28 फरवरी शाम 6:00 बजे अनारक्षित स्पेशल फुलेरा – कुरुक्षेत्र 24 फरवरी से 1 मार्च शाम 6:00 बजे अनारक्षित स...
स्टेशन जा रहे युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, युवतियों के गैंग ने गनपॉइंट पर कराए ऑनलाइन ट्रांसफर
Madhya Pradesh, State

स्टेशन जा रहे युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, युवतियों के गैंग ने गनपॉइंट पर कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सरेराह अपहरण कर गनपॉइंट पर लूटपाट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला सतना के कोलगवां क्षेत्र अंतर्गत सिटी कोतवाली थाना इलाके का है, जहां रेलवे स्टेशन जा रहे एक युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में दो युवक और दो युवतियां शामिल थीं। आरोपियों ने युवक को ऑटो में जबरन बैठाकर पेट्रोल पंप ले गए और मोबाइल से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में मामले का खुलासा कर ऑटो चालक समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रात 10 बजे स्टेशन जा रहा था युवक पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक प्रफुल्ल श्रीवास्तव (20 वर्ष) निवासी मुख्तयारगंज, कालीबाड़ी के पास, 6 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे पैदल रेलवे स्टेशन जा रहा था। जैसे ह...
ई-कॉमर्स साइट्स पर बिक रहा ‘मौत का मांझा’, हादसों के बाद भी नहीं लग रही रोक
Crime, State, Uttar Pradesh

ई-कॉमर्स साइट्स पर बिक रहा ‘मौत का मांझा’, हादसों के बाद भी नहीं लग रही रोक

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चाइनीज और नायलॉन मांझे से हो रहे हादसों ने एक बार फिर प्रशासन और कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते तीन दिनों में मांझे की चपेट में आकर एक युवक की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। जहां प्रशासन स्थानीय दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ई-कॉमर्स साइट्स और निजी वेबसाइट्स पर जानलेवा मांझा खुलेआम बिक रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खुलेआम बिक्री जानकारी के मुताबिक, प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नायलॉन मोनोफिलामेंट, मोनो काइट डोरी और सुपर शार्प मांझा जैसे उत्पाद आसानी से उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक बताई जा रही है और इन्हें “अत्यधिक धारदार” और “बेहद मजबूत” बताकर बेचा जा रहा है। इतना ही ...
सहारनपुर में ड्रोन से सेना परिसर की रेकी! दो युवक हिरासत में, लैपटॉप में मिले संवेदनशील फोटो-वीडियो
State, Uttar Pradesh

सहारनपुर में ड्रोन से सेना परिसर की रेकी! दो युवक हिरासत में, लैपटॉप में मिले संवेदनशील फोटो-वीडियो

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सेना के रिमाउंट डिपो ट्रेनिंग स्कूल के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के इस मामले में सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से ड्रोन और लैपटॉप बरामद हुआ, जिसमें आर्मी परिसर के भीतर की फोटो और वीडियो मिलीं। घटना का क्रम:थाना गागलहेड़ी में सूबेदार बालू सिंह की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जवानों ने ड्रोन को निर्माणाधीन इमारत और आसपास के इलाके पर चार चक्कर लगाते हुए देखा। तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। तलाशी अभियान के दौरान रसूलपुर गांव के पास ड्रोन संचालित करते हुए दो युवक पकड़ लिए गए। सैन्य परिसर के फोटो-वीडियो बरामद:लैपटॉप की प्रारंभिक जांच में रिमाउंट डिपो परिसर के भीतर के फोटो और वीडियो मिले, जिनमें निर्माण कार्य से जुड़ी कई तस्वीरें और फुटेज शामिल हैं। इसके बाद...