“अब किसी को काटना मत, बचा लाए हैं तुमको…” युवक की बातों पर फन हिलाता रहा कोबरा, भिंड का वीडियो वायरल
भिंड (मध्य प्रदेश)।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से इंसान और प्रकृति के अनोखे रिश्ते को दर्शाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ठंड से बेहाल एक कोबरा सांप को बचाने की कोशिश कर रहे युवक और उसके बीच हुआ यह अनोखा ‘संवाद’ लोगों को हैरान भी कर रहा है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर रहा है।
ठंड से अचेत पड़ा था कोबरा
यह वीडियो भिंड जिले के लहार क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक युवक सुबह सड़क पर निकला था, तभी उसकी नजर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक कोबरा सांप पर पड़ी। युवक को लगा कि ठंड की वजह से सांप सुन्न हो गया है और अगर उसे वहीं छोड़ दिया गया तो कोई उसे मार सकता है।
अलाव जलाकर दी गर्माहट
युवक ने पास के खेत में अलाव जलाया और सावधानी से कोबरा को वहां ले आया। आग की गर्माहट मिलते ही सांप में धीरे-धीरे हलचल शुरू ...










