Saturday, August 15

Madhya Pradesh

खरगोन में चरित्र संदेह में पत्नी की बेरहमी से हत्या, 6 माह के मासूम की भी मौत
Madhya Pradesh, State

खरगोन में चरित्र संदेह में पत्नी की बेरहमी से हत्या, 6 माह के मासूम की भी मौत

    खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बकावा गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चरित्र संदेह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी, जबकि घटना के दौरान उसके छह माह के बेटे की भी मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय चंपाबाई अपने 6 माह के पुत्र को दूध पिला रही थी, तभी पति सुनील के साथ विवाद शुरू हुआ। गुस्से में आरोपी ने महिला को दरवाजे पर पटक दिया और फिर हाथ-पैर व डंडे से पीटा। महिला जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। इसी दौरान बच्चा दूध एस्पिरेट कर बैठा, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय घर में उनके दो बड़े बच्चे भी मौजूद थे।   आरोपी ने हत्या स्वीकार की पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी सुनील को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों शवों...
MP में मिला ‘अजगर लोक’: जहां सर्दियों में सैकड़ों विशालकाय अजगर धूप सेंकते नजर आते हैं
Madhya Pradesh, State

MP में मिला ‘अजगर लोक’: जहां सर्दियों में सैकड़ों विशालकाय अजगर धूप सेंकते नजर आते हैं

    मंडला: ‘नाग लोक’ की कहानियां तो सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने हकीकत में अजगरों की दुनिया देखी है? मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित अजगर दादर में ठंड के मौसम में सैकड़ों विशालकाय और खतरनाक अजगर (Python) एक साथ धूप सेंकते नजर आते हैं।   कान्हा नेशनल पार्क से महज 30 किलोमीटर दूर यह प्राकृतिक अजगर संसार दिसंबर-जनवरी में रोमांचक दृश्य पेश करता है। जैसे ही सुबह की पहली किरणें चट्टानों पर पड़ती हैं, जमीन के अंदर से सैकड़ों अजगर बाहर निकलते हैं और दिनभर धूप सेंकते हैं। कई चट्टानों पर 5 से 10 अजगर कुंडली बनाकर बैठे दिखाई देते हैं, जो देखने वालों के शरीर में सिहरन पैदा कर देते हैं।   अजगरों का यह ठिकाना 100 साल पहले बना इतिहास के अनुसार करीब 1926 में इस इलाके में भीषण बाढ़ आई थी। पानी उतरने के बाद डोलोमाइट की यह पहाड़ी खोखली हो गई। चूहे और छोटे जीव यहां रहने लगे औ...
भोपाल: छात्रा पर एसिड अटैक की धमकी देने वाला युवक छात्रों के गुस्से का शिकार, चाकू से हमला
Madhya Pradesh, State

भोपाल: छात्रा पर एसिड अटैक की धमकी देने वाला युवक छात्रों के गुस्से का शिकार, चाकू से हमला

राजधानी भोपाल के कोकता स्थित एक निजी कॉलेज के बाहर गुरुवार दोपहर एक छात्रा के साथ जबरन ले जाने और एसिड फेंकने की धमकी देने वाला युवक छात्रों के ताबड़तोड़ हमले का शिकार हो गया।   जानकारी के अनुसार, मंडीदीप निवासी लक्की अहिरवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज पहुंचा और एक छात्रा को साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने सार्वजनिक रूप से तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा की चीख—पुकार सुनकर अन्य छात्र बाहर आए और उन्होंने लक्की पर दौड़—दौड़ कर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों ने युवक के पेट पर चाकू से वार किया और उसे मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया।   घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल लक्की सड़क किनारे बेसुध पड़ा...
धान खरीदी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: लोकायुक्त ने प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा
Madhya Pradesh, State

धान खरीदी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: लोकायुक्त ने प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

  जबलपुर/सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में किसान की धान खरीदी के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई किसान की शिकायत पर की गई।   जानकारी के अनुसार, ग्राम भौमाटोला निवासी दुर्गेश चंद्रवंशी ने समनापुर खरीदी केंद्र पर अपनी धान तुलाई कराई थी। धान तुलाई के बाद भुगतान के लिए आवश्यक चालान देने के एवज में खरीदी प्रभारी हसीब अंसारी ने 1,800 रुपए की रिश्वत की मांग की। परेशान किसान ने तुरंत जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की।   रिश्वत लेने के समय पकड़े गए लोकायुक्त निरीक्षक शशिकला मस्कुले के नेतृत्व में गठित टीम ने सह आरोपी मुकेश ठाकुर (कंप्यूटर ऑपरेटर, उम्र 22 वर्ष, उड़ेपानी) को 1,500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की।   दोनो...
Good News: MP में थैलेसीमिया बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट अब फ्री, 25 लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार
Madhya Pradesh, State

Good News: MP में थैलेसीमिया बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट अब फ्री, 25 लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरी तरह मुफ्त होगा। इस गंभीर अनुवांशिक बीमारी के इलाज पर 15 से 30 लाख रुपए तक खर्च आने वाला था, जिसे अब सरकार खुद उठाएगी।   राज्य सरकार ने इसके लिए मेदांता फाउंडेशन, नई दिल्ली के साथ समझौता किया है। पहले चरण में इंदौर, उज्जैन और देवास के जिलों के मरीजों को कवर किया जाएगा।   12 साल से कम उम्र के बच्चों को मिलेगा लाभ योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए मरीज की आयु 12 वर्ष या उससे कम और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। साथ ही, भाई या बहन का 100% HLA मैच होना आवश्यक है। सरकार न केवल ट्रांसप्लांट का खर्च उठाएगी, बल्कि मरीज और उनके परिजनों के दिल्ली आने-जाने, रहने और खाने की पूरी व्यवस्था भी मुफ्त करेगी।...
महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश लौटे 36 बंधक, महिला, पुरुष और बच्चों सहित सकुशल घर पहुंचे
Madhya Pradesh, State

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश लौटे 36 बंधक, महिला, पुरुष और बच्चों सहित सकुशल घर पहुंचे

    भोपाल/धराशिवा: रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मध्य प्रदेश के ग्रामीण 36 लोगों को बंधक बनाकर जबरन बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सकुशल उनके घर पहुंचाया।   जानकारी के अनुसार, विदिशा के बरबटपुर गांव से लगभग 20 और अशोकनगर के गिरोली गांव से 16 मजदूरों को रोजगार का झांसा देकर महाराष्ट्र ले जाया गया था। वहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा था और वे घर लौटने में असमर्थ थे।   मामले की गंभीरता को देखते हुए विदिशा और अशोकनगर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर महाराष्ट्र पहुंची। पुलिस ने सीधे मजदूरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बस और रेल मार्ग से सुरक्षित रूप से मध्य प्रदेश लाया। इस टीम ने सुनिश्चित किया कि महिला, पुरुष और बच्चे सभी सुरक्षित घर पहुंचें।   पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई ग्रा...
भागीरथपुरा घटना पर कैलाश विजयवर्गीय का तीखा हमला: “इंदौर नंबर-1 है, हमेशा रहेगा, बेबुनियाद सवाल उठाकर जनता की बदनामी बंद करें”
Madhya Pradesh, State

भागीरथपुरा घटना पर कैलाश विजयवर्गीय का तीखा हमला: “इंदौर नंबर-1 है, हमेशा रहेगा, बेबुनियाद सवाल उठाकर जनता की बदनामी बंद करें”

    इंदौर: मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में हुए दूषित पेयजल के प्रकोप को लेकर बेबुनियाद सवाल उठाकर विपक्षी दल इंदौर की जनता और शहर के सफाई कर्मियों की बदनामी कर रहा है।   मंत्री विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में कहा, “क्या आपकी मां, बहन और बेटी रात के दो बजे घर से निकलकर सड़क पर सफाई कर सकती हैं? यह वही इंदौर के सफाईकर्मी हैं जो अपनी महिलाओं को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रात-दर-रात भेजते हैं।”   फर्जी दस्तावेजों के आरोपों पर पलटवार भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण कई मौतों के बाद विपक्षी नेता उमंग सिंघार ने दावा किया था कि सरकारी अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज पेश कर इंदौर को स्वच्छता खिताब दिलाए। विजयवर्गीय ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। उन्...
बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर से महिला मांग रही दो करोड़ रुपए, होटल मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज
Madhya Pradesh, State

बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर से महिला मांग रही दो करोड़ रुपए, होटल मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज

    धार/भोपाल: धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर हनीट्रैप का शिकार होने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं। विधायक का दावा है कि मदद मांगने आई महिला ने अब उन पर झूठा आरोप लगाने और दो करोड़ रुपए की मांग शुरू कर दी है।   विधायक ने बताया कि मामला दिसंबर महीने का है। 23 दिसंबर को महिला धमनोद स्थित कार्यालय में मदद के लिए आई थी। अगले दिन वह भोपाल स्थित उनके आवास पर पहुंची और 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद मांगी। विधायक ने एक हजार रुपए देकर महिला को वापस भेज दिया, लेकिन इसके बाद महिला और उसका पति झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।   होटल मैनेजर की शिकायत पर FIR विधायक के होटल की मैनेजर बबीता पाटीदार ने महिला दीपिका ठाकुर और उसके पति कासिम खान के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया। धार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  ...
एम्स भोपाल और IIT इंदौर ने विकसित की एआई-बेस्ड पोर्टेबल 3D एक्स-रे यूनिट, ‘गोल्डन आवर’ में बचाएगी मरीजों की जान
Madhya Pradesh, State

एम्स भोपाल और IIT इंदौर ने विकसित की एआई-बेस्ड पोर्टेबल 3D एक्स-रे यूनिट, ‘गोल्डन आवर’ में बचाएगी मरीजों की जान

  भोपाल: भारत में सड़क हादसों और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर इलाज न मिलना हर साल हजारों लोगों की जान ले लेता है। विशेषकर सीटी स्कैन जैसी जांचों के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता के कारण मरीज अक्सर 'गोल्डन आवर' में दम तोड़ देते हैं। इस गंभीर चुनौती का समाधान करने के लिए AIIMS भोपाल और IIT इंदौर ने मिलकर दुनिया की पहली एआई-बेस्ड पोर्टेबल 3D एक्स-रे यूनिट विकसित करने का काम शुरू किया है।   यह क्रांतिकारी तकनीक मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही सीटी स्कैन जैसी हाई-डेफिनेशन रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से डॉक्टर मौके पर ही चोट की गंभीरता का मूल्यांकन कर सकेंगे, जिससे आपातकालीन समय में उपचार तुरंत शुरू किया जा सकेगा।   ICMR ने दी 8 करोड़ की फंडिंग इस प्रोजेक्ट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंजूरी दी है। देशभर से आए 1,224 रिसर्च प्रस्तावों में से केवल ...
जबलपुर में नाले के जहरीले पानी से सब्जी की खेती, हाईकोर्ट सख्त—सरकार को दिए बड़े निर्देश
Madhya Pradesh, State

जबलपुर में नाले के जहरीले पानी से सब्जी की खेती, हाईकोर्ट सख्त—सरकार को दिए बड़े निर्देश

  जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शहर के नालों के दूषित पानी से सब्जी उगाए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सरकार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझावों पर तुरंत अमल कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।   हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, शहर के ओमती नाला, मोती नाला, खूनी नाला और उदरना नाले सहित अन्य नालों में भारी मात्रा में फेकल कोलीफॉर्म और बीओडी पाया गया, जो निर्धारित मानक सीमा से कहीं अधिक है। यह पानी पीने, नहाने और खेती सहित किसी भी उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है।   जबलपुर में प्रतिदिन 174 मेगा लीटर वेस्ट वाटर नालों में जाता है, जबकि नगर निगम द्वारा 13 सीवेज प्लांट्स के जरिए केवल 58 मेगा लीटर का ही ट्रीटमेंट किया जाता है। ट्रीटमेंट के बाद यह पानी नर्मदा और हिरन नदी में ...