Saturday, August 15

Madhya Pradesh

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंदौर कांड में हटे आयुक्त को नई जिम्मेदारी
Madhya Pradesh, State

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंदौर कांड में हटे आयुक्त को नई जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दावोस यात्रा से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। रविवार देर रात, अवकाश के बावजूद, मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से तबादला आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा में नाम रहा आईएएस दिलीप यादव का। इंदौर में दूषित पानी (जहरीला पानी) कांड के बाद उन्हें नगर निगम आयुक्त पद से हटाया गया था। अब महज 16 दिन बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है। इसे प्रशासनिक स्तर पर “प्रमोशन” के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दो दर्जन से अधिक अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी...
एमपी की जेलों में कैदियों की संख्या देश में तीसरे स्थान पर, 21 प्रतिशत विचाराधीन आदिवासी: उमंग सिंघार
Madhya Pradesh, State

एमपी की जेलों में कैदियों की संख्या देश में तीसरे स्थान पर, 21 प्रतिशत विचाराधीन आदिवासी: उमंग सिंघार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की जेलों की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद मध्य प्रदेश देश का तीसरा ऐसा राज्य है, जहां जेलों में सबसे अधिक कैदी बंद हैं। वर्तमान में प्रदेश की 132 जेलों में कुल 45,543 कैदी निरुद्ध हैं, जबकि जेलों की क्षमता इससे कहीं कम है। रविवार को जारी एक बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता उमंग सिंघार ने बताया कि जेलों में बंद कैदियों में बड़ी संख्या विचाराधीन कैदियों की है। उन्होंने कहा कि कुल विचाराधीन कैदियों में से करीब 21 प्रतिशत आदिवासी समुदाय से आते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। जेलें क्षमता से 152 प्रतिशत तक भरीं सिंघार ने बताया कि प्रदेश की जेलों में लगभग 30 हजार कैदियों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में कैदियों की संख्या क्षमता से 152 प्रतिशत अधिक हो चुकी है। उन्हो...
कान्हा का युवा नर बाघ अब नौरादेही में बनाएगा नई टेरिटरी, रेडियो कॉलर लगाकर किया गया शिफ्ट
Madhya Pradesh, State

कान्हा का युवा नर बाघ अब नौरादेही में बनाएगा नई टेरिटरी, रेडियो कॉलर लगाकर किया गया शिफ्ट

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व से एक करीब तीन वर्षीय युवा नर बाघ को सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में स्थानांतरित किया गया है। रविवार को विशेषज्ञों की टीम ने बाघ को सुरक्षित रूप से ट्रेंक्युलाइज (बेहोश) कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत उसे सेटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाया। इसके बाद विशेष पिंजरे और वाहन से उसे नौरादेही रवाना किया गया। सोमवार से यह बाघ खुले जंगल में अपनी नई टेरिटरी स्थापित करेगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बाघ को ऐसे क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है जहां बाघों का घनत्व कम है और प्राकृतिक आवास पर्याप्त उपलब्ध है। नौरादेही टाइगर रिजर्व में हाल के वर्षों में कई गांवों का विस्थापन हो चुका है, जिससे बड़ा वन क्षेत्र खाली हुआ है। यह इलाका बाघ के स्वतंत्र विचरण, शिकार और प्राक...
इंदौर दूषित जल कांड: संकरी गलियों में पैदल पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात कांग्रेस का बड़ा ऐलान—24 मृतकों के परिजनों को मिलेगी एक-एक लाख की सहायता
Madhya Pradesh, State

इंदौर दूषित जल कांड: संकरी गलियों में पैदल पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात कांग्रेस का बड़ा ऐलान—24 मृतकों के परिजनों को मिलेगी एक-एक लाख की सहायता

      इंदौर: भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों का दर्द साझा करने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, इसके बाद भागीरथपुरा की संकरी गलियों में पैदल चलते हुए पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।   राहुल गांधी ने दूषित पानी के कारण जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवन माली के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की पीड़ा सुनी और घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया।   बॉम्बे अस्पताल में 15 मिनट रुककर मरीजों से मिले   राहुल गांधी ने बॉम्बे अस्पताल में करीब 15 मिनट बिताए। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्य...
एमपी में RTE घोटाला: गरीब बच्चों के नाम पर फर्जी दाखिले, 6 स्कूलों ने डकारे लाखों ईओडब्ल्यू की जांच में बड़ा खुलासा, स्कूल संचालक और नोडल अधिकारी आरोपी
Madhya Pradesh, State

एमपी में RTE घोटाला: गरीब बच्चों के नाम पर फर्जी दाखिले, 6 स्कूलों ने डकारे लाखों ईओडब्ल्यू की जांच में बड़ा खुलासा, स्कूल संचालक और नोडल अधिकारी आरोपी

      जबलपुर: मध्य प्रदेश में शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून के तहत गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि जबलपुर के 6 निजी स्कूलों ने नोडल अधिकारियों से सांठगांठ कर 628 फर्जी दाखिले दिखाए और शासन से लाखों रुपये की फीस प्रतिपूर्ति राशि हड़प ली।   ईओडब्ल्यू ने इस मामले में 6 स्कूल संचालकों और 5 नोडल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक साजिश सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।   2011 से 2016 तक चलता रहा घोटाला   जांच के अनुसार यह घोटाला वर्ष 2011 से 2016 के बीच किया गया। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों के लिए आरक्षित करनी होती हैं, जिसके बदले सरकार फीस प्रतिपूर्ति करती है। ...
जिस नौकरानी को बच्चे की देखभाल के लिए रखा, वही निकली ‘जल्लाद’, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
Madhya Pradesh, State

जिस नौकरानी को बच्चे की देखभाल के लिए रखा, वही निकली ‘जल्लाद’, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

    जबलपुर: जिले की अदालत ने दो साल के बच्चे के साथ क्रूरता करने वाली घरेलू सहायिका रजनी चौधरी अहिरवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। मामला तब उजागर हुआ जब माता-पिता ने अपने बेटे मनविक के अचानक बीमार पड़ने पर घर में CCTV कैमरे लगवाए।   जानकारी के अनुसार, मुकेश विश्वकर्मा और सोनाली शर्मा ने अपने दो साल के बेटे की देखभाल के लिए रजनी चौधरी को काम पर रखा था। रजनी को हर महीने 5,000 रुपये मिलते थे। कुछ महीनों में मनविक ने हंसना, खेलना और खाना-पीना बंद कर दिया और अक्सर बीमार रहने लगा। डॉक्टरों की जांच में उसके पेट में संक्रमण पाया गया।   CCTV फुटेज में देखा गया कि रजनी मनविक को बालों से खींच रही थी, उसके पेट में मुक्के मार रही थी, गला घोंट रही थी और नुकीली कंघी से वार कर रही थी। वह जानबूझकर बच्चे को भूखा रखती थी और अक्सर उसका खाना खुद खा जाती थी।   माता-पिता न...
भोपाल में हनीट्रैप: नगर निगम ड्राइवर ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की आत्महत्या
Madhya Pradesh, State

भोपाल में हनीट्रैप: नगर निगम ड्राइवर ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की आत्महत्या

  भोपाल: राजधानी भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। नगर निगम के 30 वर्षीय ड्राइवर सुल्तान खान ने लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर मंगलवार को जहर खा लिया। इलाज के दौरान बुधवार रात को उसकी मौत हो गई।   मृतक के भाई सलमान ने आरोप लगाया कि एक युवती ने सुल्तान को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी युवती और एक फर्जी टीआई (थाना प्रभारी) उसे रेप केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देते रहे।   जांच में सुल्तान के मोबाइल से पुख्ता सबूत मिले हैं। मोबाइल में युवती के 161 मिस्ड कॉल रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा आरोपी नंबरों को सुल्तान ने 'माई वाइफ' और 'अंकल टीआई' जैसे नामों से सेव कर रखा था। कॉल और चैट रिकॉर्डिंग से पता चला कि आरोपियों ने उसे लगातार गालियां और जान...
खरगोन में डिजिटल ठगी का नया मामला: 80 साल के प्रोफेसर से 10 लाख रुपये की ठगी, बैंक अधिकारियों ने बचाई बाकी जमा पूंजी
Madhya Pradesh, State

खरगोन में डिजिटल ठगी का नया मामला: 80 साल के प्रोफेसर से 10 लाख रुपये की ठगी, बैंक अधिकारियों ने बचाई बाकी जमा पूंजी

  खरगोन/सनावद: साइबर ठगों ने सनावद में 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर शशिकांत कुलकर्णी को डिजिटल अरेस्ट के डर में दो दिन तक फंसाकर 10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगी के इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की नींद उड़ा दी।   जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शशिकांत कुलकर्णी, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के पूर्व इंचार्ज रहे हैं, को 9 जनवरी को व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘अमर सिंह’ बताते हुए NIA अधिकारी बताया और दावा किया कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खातों से कुलकर्णी के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हुए हैं। प्रोफेसर को आतंकवाद से जोड़ा गया और दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया गया।   स्वास्थ्य और उम्र के कारण दिल्ली न जा पाने पर कॉल करने वालों ने मामला 'सेटल' करने के नाम पर अन्य खाते में 10 लाख रुपये RTGS करने को कहा। लगातार धमकी और डिजिटल अरेस्ट ज...
राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर: भागीरथपुरा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, तीन घंटे रहेंगे शहर में
Madhya Pradesh, State

राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर: भागीरथपुरा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, तीन घंटे रहेंगे शहर में

    इंदौर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। वे मुख्य रूप से भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से प्रभावित परिवारों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का इंदौर प्रवास लगभग तीन घंटे का होगा।   कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सुबह सवा 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान उनका भागीरथपुरा के पीड़ितों से संवाद, मृतकों के परिजनों से चर्चा और अस्पताल में उपचाररत लोगों से मुलाकात कार्यक्रम में शामिल है।   दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दौरे से पहले बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की। सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के दौरे को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक बताते हुए कहा, “विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में ...
पंचायत सचिव हनुमान की तरह काम करते हैं: सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

पंचायत सचिव हनुमान की तरह काम करते हैं: सीएम मोहन यादव

      भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पंचायत सचिव जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की धुरी हैं और उनकी भूमिका हनुमान के काम जैसी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत सचिवों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने और 7वें वेतनमान के आदेश जारी करने की जानकारी दी।   भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पंचायत सचिव न केवल योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत सचिवों को विशेष भत्ते का लाभ मिलेगा और उनकी मृत्यु होने पर परिवार को दी जाने वाली डेढ़ लाख रुपए की आकस्मिक सहायता राशि अनुकंपा नियुक्ति के बाद वापस नहीं ली जाएगी।   सीएम ने कहा, “भारत की आत्मा गांवों में बसती है। अगर देश का विकास करना है तो गांवों ...