कर्नाटक सरकार के सर्वे में राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ अभियान को झटका, 91% लोगों ने चुनाव को बताया निष्पक्ष
बेंगलुरु।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के ही एक सर्वेक्षण ने कमजोर कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से कराए गए सर्वे में 91 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना है कि देश और राज्य में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग पर भी जनता ने भरोसा जताया है।
कांग्रेस सरकार की एजेंसी ने कराया सर्वे
‘लोकसभा चुनाव 2024 – नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार’ विषय पर कराए गए इस अंतिम सर्वेक्षण में कर्नाटक के बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूरु डिवीजन के 102 विधानसभा क्षेत्रों में 5,100 लोगों से बातचीत की गई।
सर्वे के अनुसार, 91.31 प्रतिशत नागरिकों का मानना है कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होते हैं।
क्षे...










