सम्राट चौधरी का लालू-राजद पर तीखा हमला: बोले- ‘आरजेडी गुलामों की पार्टी’, वंशवाद ही है पहचान
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी पर करारा प्रहार किया। सम्राट चौधरी ने राजद को वंशवाद की राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि पार्टी में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं है और वहां कार्यकर्ता गुलामी की मानसिकता में जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजद का संगठन अब नीति और विचारधारा के बजाय एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां योग्यता नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध ही सत्ता का आधार बन चुके हैं।
तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कटाक्ष
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव का अपने बेटे के प्रति प्रेम इतना गहरा है कि उन्होंने पार्टी की कमान भी उसी के हाथ में सौंप दी।
उन्होंने कहा कि र...










