इंडिगो संकट का खुलासा: पायलट नहीं, रोस्टर सिस्टम की गड़बड़ी बनी अफरा-तफरी की वजह
देश के एविएशन सेक्टर में हाल ही में मची अफरा-तफरी की अहम वजह पायलटों की कमी नहीं, बल्कि इंडिगो एयरलाइंस के ऑटोमैटिक रोस्टर सिस्टम में आई गंभीर गड़बड़ी रही। विशेषज्ञों और सूत्रों के अनुसार, सिस्टम में सॉफ्टवेयर अपग्रेड के दबाव ने फ्लाइट और पायलटों के रोस्टर को प्रभावित किया, जिससे दिसंबर की शुरुआत में कई फ्लाइट रद्द हो गईं और यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
सॉफ्टवेयर अपग्रेड से शुरू हुआ संकटसूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में अमेरिका की जेट ब्लू एयरलाइंस की एयरबस-320 फ्लाइट में तकनीकी समस्या के बाद एयरबस-320 फैमिली के सभी प्लेन में सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का आदेश दिया गया। इंडिगो को 29 नवंबर से 30 नवंबर की सुबह 5:29 बजे तक अपने 200 प्लेन में यह अपग्रेड पूरा करना था।
रोस्टर गड़बड़ी से बढ़ी समस्यासॉफ्टवेयर अपग्रेड के दबाव में इंडिगो ने अपने छह मेंटिनेंस सेंटरों पर सभी प्लेन को अलग-अलग से...










