परिंदों पर भी नजर: भारतीय सेना को मिलेंगे स्वदेशी सोलर ड्रोन, कई गुना बढ़ेगी सर्विलांस क्षमता
नई दिल्ली: आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों को देखते हुए भारतीय सेना अपनी निगरानी और खुफिया क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है। इसी दिशा में अब सेना को स्वदेशी सोलर पावर्ड ड्रोन मिलने जा रहे हैं, जो सीमाओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह सौदा एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी के साथ किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज (NRT) को भारतीय सेना ने करीब 168 करोड़ रुपये के सोलर ड्रोन का ऑर्डर दिया है। ये ड्रोन सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और खास तौर पर सर्विलांस के लिए तैयार किए गए हैं। सेना इन ड्रोन के जरिए उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिमी सीमाओं पर अपनी निगरानी क्षमता को कई गुना बढ़ाने की तैयारी में है।
मध्यम ऊंचाई पर लगातार निगरानी की क्षमता
भारतीय...










