हादसे कम करने की बड़ी पहल: जून 2026 से 125cc से कम बाइकों में ABS अनिवार्य, नए वाहन खरीदते समय लेने होंगे 2 ISI हेलमेट
नई दिल्ली: सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दुपहिया वाहनों के लिए बड़ी सुरक्षा पहल की घोषणा की है। जून 2026 से 125 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली सभी नई बाइक और स्कूटर में अब कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की जगह एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इसके साथ ही नए वाहन खरीदते समय ग्राहकों को दो ISI मार्क वाले हेलमेट लेना भी जरूरी होगा।
दोपहिया सवार सबसे ज्यादा जोखिम मेंमिनिस्ट्री द्वारा कराई गई स्टडी में सामने आया कि वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई कुल मौतों में 45% पीड़ित दोपहिया वाहन सवार थे। इस चिंताजनक आंकड़े के बाद सरकार ने ब्रेकिंग सिस्टम और हेलमेट नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया है।
ABS से कैसे बढ़ती है सुरक्षा?एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को लॉक होने से रोकता है। इससे चालक वाह...










