मर्द या औरत: कौन देता है ज्यादा धोखा? वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
किसी भी रिश्ते में धोखा अचानक नहीं आता। न्यूयॉर्क के फैमिली और डिवोर्स लॉ विशेषज्ञ जेम्स जोसेफ सेक्स्टन का कहना है कि बेवफाई अक्सर छोटी-छोटी दूरियों, अनसुनी बातें और भावनात्मक दूरी से शुरू होती है। लेकिन सवाल यही है—सबसे ज्यादा धोखा कौन देता है, पुरुष या महिला?
धोखा जेंडर पर नहीं, हालात पर निर्भर
सेक्स्टन के मुताबिक, “धोखा किसी एक जेंडर की तरफ नहीं है। यह रिश्ते में चल रही खामोशियों, अनदेखी और भावनात्मक दूरी पर निर्भर करता है।” उनके अनुभव में पुरुष इसलिए धोखा देते हैं क्योंकि उन्हें इमोशनल कनेक्शन की कमी लगती है, वहीं महिलाएं इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें रिश्ते में सुना या समझा नहीं जा रहा।
पुरुष बनाम महिला: तरीका अलग
सेक्स्टन बताते हैं, “पुरुष अक्सर बिना सोचे-समझे फंस जाते हैं, जबकि महिलाएं स्मार्ट तरीके से धोखा देती हैं। अगर महिलाएं कुछ करती हैं, तो उसे पूर...










