दिल्ली में नाबालिग अपराधियों का कहर, इन इलाकों में जाएँ संभलकर
नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ इलाकों में नाबालिग अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ईस्ट दिल्ली के आचार्य निकेतन मार्केट में तीन नाबालिगों ने एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नाबालिगों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। मृतक ने एक नाबालिग की बहन को परेशान किया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।
ईस्ट दिल्ली में यह पहली घटना नहीं है। जनवरी 2026 में हुए तीन मर्डर में कुल 13 नाबालिगों की संलिप्तता पाई गई। इसमें एक जुवेनाइल रेप और एक हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में ईस्ट जिले में 182 मामले ऐसे थे जिनमें नाबालिग लिप्त थे, यानी हर दूसरे दिन कोई न कोई अपराध नाबालिगों द्व...








