Wednesday, August 12

This slideshow requires JavaScript.

शादीशुदा कथावाचक देवी निधि सारस्वत का सादगी भरा साड़ी लुक छाया

नई दिल्ली: कथावाचक और भजन गायिका देवी निधि सारस्वत अपनी सादगी और क्लासी अंदाज के चलते फिर चर्चा में हैं। शादी के सिर्फ दो महीने बाद देवी निधि का साड़ी में सुहागन वाला रूप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

हाल ही में उनके घर पर प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पधारे। उनका स्वागत देवी निधि ने पति चिराग उपाध्याय और सास सीमा रामवीर उपाध्याय के साथ किया। इस दौरान देवी निधि पिंक और ऑरेंज कलर की ड्यूल शेड बांधनी साड़ी में बेहद खूबसूरत और संस्कारी रूप में नजर आईं। साड़ी को उन्होंने सिर पर पल्लू लेकर स्टाइल किया, जिससे उनका देसी और रॉयल लुक दोनों उभर कर सामने आया।

पति संग रॉयल ट्विनिंग

देवी निधि के पति चिराग उपाध्याय ने अपने लुक को देवी निधि के साथ मैच करते हुए ऑरेंज कुर्ता और ब्लैक हाफ जैकेट पहनी। इस ट्विनिंग ने दोनों की खूबसूरती और स्टाइल को और निखार दिया।

बांधनी साड़ी का अनोखा आकर्षण

देवी निधि की ड्यूल शेड बांधनी साड़ी में जॉर्जेट के वाइट डॉट्स प्रिंट और सुनहरे लेस बॉर्डर ने साड़ी को रॉयल टच दिया। हल्के-भरे पैच वर्क ने साड़ी की खूबसूरती को और उभार दिया। उनकी सादगीपूर्ण स्टाइलिंग – हाथ में घड़ी, कंगन और गोल्डन ईयरकफ, हाफ पिनअप बाल – ने उन्हें मिनिमल और क्लासी लुक दिया।

बांधनी साड़ी क्या है?

बांधनी साड़ी गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक टाई-एंड-डाई तकनीक से बनी साड़ी है। इसमें कपड़े के छोटे हिस्सों को बांधकर हल्के और गहरे रंगों में रंगा जाता है, जिससे बिंदु वाला पैटर्न बनता है। असली बांधनी साड़ी में पैटर्न पीछे की ओर भी साफ दिखता है और रंग पक्के होते हैं।

सादगी में खूबसूरती के टिप्स

  • ड्यूल शेड वाली बांधनी साड़ी चुनें, जो क्लासी लुक दे।

  • साड़ी के बॉर्डर को हैवी टच दें, ताकि साड़ी की खूबसूरती निखरे।

  • ब्लाउज डिजाइन सिंपल रखें और पल्लू को ओपन स्टाइल में ड्रेप करें।

  • जूलरी मिनिमल रखें, ताकि साड़ी हाइलाइट हो।

  • हेयर और मेकअप भी सरल रखें, नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करें।

देवी निधि सारस्वत ने अपनी सादगी से यह साबित कर दिया कि कम ही काफी होता है। उनका लुक महिलाओं के लिए साड़ी पहनने का प्रेरणास्रोत बन गया है।

Leave a Reply