Wednesday, August 26

This slideshow requires JavaScript.

वरिष्ठ नागरिक श्री नरेंद्र टुकराल का निधन,12 जुलाई को राऊ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार


इंदौर। वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक श्री नरेंद्र टुकराल का शनिवार, 11 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

This slideshow requires JavaScript.

स्वर्गीय श्री नरेंद्र टुकराल श्री सुबोध टुकराल एवं श्री वरुण टुकराल के पूज्य पिताश्री तथा विराट, केशव एवं शिवांश के दादाजी थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे सराय वार्ड स्थित निवास से प्रारंभ होकर राऊ मुक्तिधाम, इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।

शोकाकुल टुकराल परिवार ने सभी स्नेहीजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

सच्चा दोस्त मीडिया समूह की ओर से स्वर्गीय श्री नरेंद्र टुकराल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ।

ॐ शांति।

Leave a Reply