Saturday, June 13

This slideshow requires JavaScript.

छिंदवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 लोग बीमार, प्रशासन हरकत में

 

This slideshow requires JavaScript.

 

छिंदवाड़ा: जिले के अमरवाड़ा में बुधवार रात महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से खरीदा गया गाजर का हलवा खाने के बाद 11 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई। रात करीब 9 बजे हलवा खाने के कुछ समय बाद ही घर-घर में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

 

परिवार वालों ने तुरंत सभी को अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीज अब खतरे से बाहर हैं, जबकि एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अमरवाड़ा एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर की टीम रात में ही दुकान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह खाद्य विभाग ने दुकान से गाजर के हलवे और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

 

फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया, “प्रारंभिक जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत होता है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।” उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर से खरीदी गई खाने की चीजों को लेकर सावधानी बरतें और खाने के बाद किसी भी अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

बीमार हुए लोगों में आरती (पति: शुभम नामदेव), शाश्वत जैन (23), प्रिंश साहू (25), हिमांशु साहू (23), आरती नामदेव (30) और 2 वर्षीय शिवाय नामदेव भी शामिल हैं। अन्य मरीजों का इलाज जारी है।

 

इस घटना ने एक बार फिर बाजार में बिकने वाली खुली मिठाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 

Leave a Reply