भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
वक्ताओं ने संविधान को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव बताया; डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं पंच तीर्थ के महत्व पर हुई चर्चा
(SDNA) विशेष समाचार
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को संविधान गौरव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता, भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा भाजपा के पितृपुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने संविधान की महत्ता, बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, जनपद अध्यक्ष हेमलता रघु...










