
1 से 7 फरवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के फिल्मकार, साहित्यकार, कलाकार और डिजिटल क्रिएटर्स; AI एवं आधुनिक तकनीक पर रहेगा विशेष फोकस
(SDNA) विशेष समाचार
इंदौर। सिनेमा, साहित्य, कला और आधुनिक तकनीक को एक साझा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने की दिशा में LVGC ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत इंदौर में 1 से 7 फरवरी 2027 तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
LVGC के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने रचनात्मक दुनिया में व्यापक बदलाव किए हैं। इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक कला, साहित्य और सिनेमा को नई तकनीक से जोड़ते हुए प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।
📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।
👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें
SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।
प्रस्तावित महाकुंभ में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, लेखकों, कवियों, साहित्यकारों और डिजिटल क्रिएटर्स की सहभागिता रहेगी। बड़ी संख्या में फिल्मों को भी इस आयोजन से जोड़ने की योजना है।
आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीय कला एवं संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना, उभरती प्रतिभाओं को अवसर देना तथा AI और डिजिटल माध्यमों के जरिए रचनात्मक अभिव्यक्ति के नए आयाम विकसित करना है।
(SDNA) विशेष समाचार



