Sunday, June 21

Natioanal

मैक्रों के भारत दौरे से पहले बड़ा रक्षा फैसला, भारत खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट, रक्षा मंत्रालय ने पहली बार किया आधिकारिक ऐलान
Natioanal

मैक्रों के भारत दौरे से पहले बड़ा रक्षा फैसला, भारत खरीदेगा 114 राफेल फाइटर जेट, रक्षा मंत्रालय ने पहली बार किया आधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। रक्षा अधिग्रहण समिति (DAC) ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की आवश्यकता को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत की वायु शक्ति को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि रक्षा मंत्रालय ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) के तहत चुना गया विमान राफेल ही होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण समिति की बैठक में मंजूर किया गया। बैठक में कुल मिलाकर करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न सैन्य खरीद प्रस्तावों को ‘एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी’ (AoN) यानी आवश्यकता की मंजूरी दी गई। भारत में ही बनेगा अधिकांश राफेल रक्षा मंत्रालय ने जानकारी ...
दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के 145 साल के इतिहास में पहली महिला TTE बनीं सरिता योलमो, विश्व धरोहर रेलवे में रचा नया अध्याय
Natioanal

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के 145 साल के इतिहास में पहली महिला TTE बनीं सरिता योलमो, विश्व धरोहर रेलवे में रचा नया अध्याय

नई दिल्ली/दार्जिलिंग। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने अपने 145 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 55 वर्षीय सरिता योलमो को दार्जिलिंग की प्रसिद्ध हेरिटेज टॉय ट्रेन में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की पहली महिला टीटीई बन गई हैं। इस उपलब्धि को लेकर सरिता योलमो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के इतिहास में पहली महिला टीटीई बनने पर वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि एक सपना पूरा होने जैसा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 5 फरवरी को निभाई पहली ड्यूटी, अनुभव बना यादगार सरिता योलमो ने बताया कि उन्होंने 5 फरवरी को पहली बार न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) से दार्जिलिंग के बीच चलने ...
UNSC सुधार: भारत की स्थायी सदस्यता पर चीन ने फिर किया इन्कार
Natioanal

UNSC सुधार: भारत की स्थायी सदस्यता पर चीन ने फिर किया इन्कार

नई दिल्ली। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए प्रयासरत है, लेकिन चीन लगातार इसकी राह में अड़ंगा डालता रहा है। हाल ही में दिल्ली में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू की बैठक के बाद चीन ने भारत के दावे पर कोई स्पष्ट समर्थन नहीं दिया। चीन का रुख भारतीय विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद बयान जारी किया कि चीन ने भारत की आकांक्षा को समझा और सम्मान करता है। लेकिन चीनी बयान में सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का कोई जिक्र नहीं किया गया। यह पहली बार है कि गलवान घाटी संघर्ष के बाद चीन ने ऐसा बयान दिया, फिर भी वह भारत के पक्ष में स्पष्ट समर्थन देने से बचता दिखा। पिछले प्रयास और बाधाएँ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाँच स्थायी सदस्य हैं: अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन। भारत के प्रयासों का अमेरिका, रूस, ...
सोनम वांगचुक की तुलना महात्मा गांधी से न करें, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जताई कड़ी आपत्ति
Natioanal

सोनम वांगचुक की तुलना महात्मा गांधी से न करें, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली। लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महात्मा गांधी का नाम चर्चा में आया। इस पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से आपत्ति जताते हुए कहा कि सोनम वांगचुक की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नहीं की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ वांगचुक को लद्दाख में हुई हिंसा के आरोपों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जोधपुर सेंट्रल जेल में एहतियाती हिरासत में रखा गया है। बुधवार को उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सरकार उनके बयानों से कुछ ज्यादा ही अर्थ निकाल रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से आग्रह किया कि NSA के तहत हिरासत में लिए गए व्यक्ति की तुलना महात्मा गांधी से न की जाए। उन्होंने कहा कि यह तुलना भारत-विरोधी संदेश दे सकती है। महात्मा गांधी का जिक्र क्यों ...
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार, नेता प्रतिपक्ष को शाम 5 बजे तक जवाब देना होगा
Natioanal

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार, नेता प्रतिपक्ष को शाम 5 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उनके बयानों को लेकर अब सरकार ने भी एक्शन मोड ले लिया है। केंद्र सरकार लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार (प्रिविलेज) हनन प्रस्ताव लाने जा रही है। राहुल गांधी को इस संबंध में शाम 5 बजे तक जवाब देना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार की कार्रवाई का कारण केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में गुमराह करने वाले और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और सरकार पर झूठे आरोप लगाकर कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को विदेशी ताकतों के सामने ‘बेच दिया गया’। रिजिजू ने कहा, “लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज के लिए बहुत स्पष्ट नियम हैं। यदि कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है औ...
मतदाताओं को मिले सांसद-विधायकों को हटाने का अधिकार, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग
Natioanal

मतदाताओं को मिले सांसद-विधायकों को हटाने का अधिकार, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद के उच्च सदन में लोकतंत्र से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के मतदाताओं को ‘राइट टू रिकॉल’ यानी अपने चुने हुए सांसद या विधायक को वापस बुलाने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता या क्षेत्र की उपेक्षा करता है, तो जनता को उसे पद से हटाने का संवैधानिक अधिकार होना चाहिए। राघव चड्ढा ने कहा कि यह व्यवस्था मतदाताओं के लिए एक इंश्योरेंस सिस्टम की तरह होगी, जिससे नेताओं पर जनता के प्रति जवाबदेही बनी रहेगी। 24 देशों में पहले से लागू है यह व्यवस्था चड्ढा ने बताया कि दुनिया के करीब 24 देशों में ‘राइट टू रिकॉल’ जैसी व्यवस्था मौजूद है। हालांकि, सभी देशों में यह नियम एक समान नहीं है। कहीं यह स्थानीय निकायों तक सीमित है, तो कहीं सांसदों और राष्ट...
12 फरवरी का मौसम: 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; IMD की चेतावनी
Natioanal

12 फरवरी का मौसम: 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; IMD की चेतावनी

नई दिल्ली। देश में मौसम इस बार अलग ही रंग दिखा रहा है। जहां ठंड विदा होने की ओर है, वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे 14 फरवरी तक ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह देश के 6 राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं— जम्मू-कश्मीर लद्दाख अरुणाचल प्रदेश लक्षद्वीप तमिलनाडु पुडुचेरी आईएमडी के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तेज हवा...
भारत-अमेरिका की स्पेशल फोर्स करेंगी संयुक्त अभ्यास ‘वज्र प्रहार’, आतंकवाद विरोधी अभियानों पर रहेगा विशेष जोर
Natioanal

भारत-अमेरिका की स्पेशल फोर्स करेंगी संयुक्त अभ्यास ‘वज्र प्रहार’, आतंकवाद विरोधी अभियानों पर रहेगा विशेष जोर

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर भले ही समय-समय पर उतार-चढ़ाव देखने को मिले हों, लेकिन दोनों देशों के रक्षा संबंध हमेशा संतुलित और मजबूत बने रहे हैं। इसी क्रम में भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज इसी महीने हिमाचल प्रदेश में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ में हिस्सा लेंगी। यह अभ्यास 23 फरवरी से 16 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के बकलोह में आयोजित किया जाएगा। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य बढ़ाना तालमेल और साझा करना अनुभव ‘वज्र प्रहार’ भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज के बीच होने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संयुक्त अभ्यास है, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के कमांडो बलों के बीच तालमेल बढ़ाना, अनुभव साझा करना और आधुनिक युद्ध तकनीकों की समझ विकसित करना है। यह अभ्यास साधारण सैन्य अभ्यासों से अलग माना जाता है, क्योंकि इसमें दोनों देशों की एलिट कमांडो यूनिट्स भाग लेती हैं। ...
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, बोले- ‘भारत को खरीदने वाला आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ’
Natioanal

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, बोले- ‘भारत को खरीदने वाला आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ’

नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर बुधवार को सदन में तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार पर देश को अमेरिका के हाथों “बेचने” का आरोप लगाए जाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भड़क उठे और उन्होंने जोरदार पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारत को खरीद सके।” ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह समझौता बराबरी की शर्तों पर नहीं हुआ, बल्कि इसमें भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने कहा,“सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच द...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की नोटिस में बड़ी चूक, विपक्ष की पहल पर उठे सवाल
Natioanal

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की नोटिस में बड़ी चूक, विपक्ष की पहल पर उठे सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के 119 सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए दिए गए प्रस्ताव नोटिस में कई गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नोटिस में लगातार सामने आ रही गलतियों के कारण अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या सांसदों ने बिना ठीक से पढ़े और जांचे ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सर्वोच्च संसदीय संस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस तरह की लापरवाही विपक्ष की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है। नोटिस में बार-बार गलत वर्ष का उल्लेख न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए दिए गए नोटिस में कई स्थानों पर फरवरी 2025 की घटनाओं का उल्लेख कर दिया गया है, जबकि मामला वर्तमान वर्ष से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि नोटिस में चार बार वर्ष 2025 की तारीखें दर्ज की गई हैं। संसदीय नियमों के अनुस...