Wednesday, November 18

Author: VKAL

दिवालिया हुआ पाकिस्तान? आर्थिक संकट में सरकार ने कसी कमर, ईंधन 50% कम; शादियों में सिर्फ एक डिश
World

दिवालिया हुआ पाकिस्तान? आर्थिक संकट में सरकार ने कसी कमर, ईंधन 50% कम; शादियों में सिर्फ एक डिश

इस्लामाबाद। (सद्वार्ता) पाकिस्तान में गहराते आर्थिक दबाव के बीच सरकार ने खर्च घटाने और ऊर्जा बचाने के लिए कई सख्त फैसले लागू किए हैं। सरकारी वाहनों के ईंधन इस्तेमाल में 50 प्रतिशत तक कटौती, नए वाहनों की खरीद पर रोक, अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर तीन महीने की पाबंदी और सरकारी खर्च से होने वाले कई कार्यक्रमों पर रोक जैसे कदम उठाए गए हैं।सरकार के ताजा आदेशों से पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान को औपचारिक रूप से दिवालिया घोषित किए जाने की बात अलग विषय है, लेकिन सरकार के खर्च-कटौती उपाय आर्थिक दबाव की गंभीरता को जरूर दर्शाते हैं।सरकारी वाहनों के ईंधन में 50 फीसदी कटौतीसंघीय सरकार ने प्रशासनिक और गैर-परिचालन गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले सरकारी वाहनों के ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी करने का निर्देश दिया है। सशस्त्र बलों, कानून-व्यवस...
‘तारीख पर तारीख’ के बाद 10 साल में आया फैसला! जज ने ‘दामिनी’ का डायलॉग याद दिलाया, चरस केस में आरोपी बरी
North Zone STATES, Uttar Pradesh

‘तारीख पर तारीख’ के बाद 10 साल में आया फैसला! जज ने ‘दामिनी’ का डायलॉग याद दिलाया, चरस केस में आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला; जज रवि कुमार दिवाकर बोले- एक दशक तक अदालत के चक्कर काटना भी अपने आप में सजा मुजफ्फरनगर। (सद्वार्ता) फिल्म ‘दामिनी’ का मशहूर संवाद ‘तारीख पर तारीख’ एक बार फिर अदालत की कार्यवाही के दौरान चर्चा में आ गया। मुजफ्फरनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3 के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने करीब 10 साल पुराने एनडीपीएस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय तक मुकदमे का सामना करना और लगातार अदालत के चक्कर काटना अपने आप में एक सजा के समान है।10 साल तक चलता रहा मुकदमायह मामला मुजफ्फरनगर के पटेल नगर निवासी अशोक भारती से जुड़ा है। पुलिस ने उन्हें 21 अक्टूबर 2015 को भरतिया कॉलोनी के पास गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उनके कुर्ते की दाहिनी जेब से 150 ग्राम चरस बरामद हुई थी।मामला अदालत पहुंचा और करीब एक दशक तक सुनवाई ...
बारिश की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियां बनीं नया फैशन ट्रेंड, रेनड्रॉप बैंगल्स से सजाएं कलाई
Fashion & LIFE STYLE

बारिश की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियां बनीं नया फैशन ट्रेंड, रेनड्रॉप बैंगल्स से सजाएं कलाई

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) भारतीय परिधान में चूड़ियों का अपना खास महत्व है। त्योहार हो, शादी हो या कोई पारिवारिक समारोह—चूड़ियां महिलाओं के देसी लुक को और भी खूबसूरत बना देती हैं। इन दिनों बाजार में कई तरह के नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। कश्मीरी, मैगी और जेली बैंगल्स के बाद अब रेनड्रॉप बैंगल्स यानी बारिश की बूंदों जैसी चमक वाली चूड़ियां भी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।इन चूड़ियों की खासियत इनकी क्रिस्टल जैसी फिनिश, चमकदार शेड्स और स्टोन वर्क है। इन्हें साड़ी, लहंगे, सूट या दूसरे पारंपरिक परिधानों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है।गोल्डन बैंगल्स के साथ रेड रेनड्रॉप सेटरेड रेनड्रॉप बैंगल्स का सेट बेहद आकर्षक नजर आता है। इसकी क्रिस्टल जैसी साफ फिनिश और चमक पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट पर भी खूब जंचती है। त्योहार और खास मौकों के लिए इस तरह का सेट ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा ...
501 KM की दमदार रेंज और धांसू फीचर्स के साथ BYD Atto 2 लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम!
Automobiles

501 KM की दमदार रेंज और धांसू फीचर्स के साथ BYD Atto 2 लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम!

नई दिल्ली।(सद्वार्ता) इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच BYD ने अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 2027 Yuan UP Feichi Edition को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे BYD Atto 2 के नाम से जाना जाता है। नए मॉडल में 501 किलोमीटर तक की CLTC रेंज, अपडेटेड इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 74,800 युआन बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 9.35 लाख रुपये के आसपास बैठती है।पांच वेरिएंट में आई नई इलेक्ट्रिक एसयूवीBYD Atto 2 को पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस 301 KM Leading वेरिएंट की कीमत करीब 74,800 युआन यानी लगभग 9.35 लाख रुपये के बराबर है। ट्रेड-इन ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब 8.72 लाख रुपये तक बताई गई है।वहीं 401 KM Leading की अनुमानित कीमत करीब 10.22 लाख रुपये और 401 KM Vitality की कीमत लगभग 11.23 लाख रुपये है। लंबी रेंज वाले वेरिएंट मे...
टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश

साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी ने कहा—अहंकार, क्रोध और वैर-विरोध छोड़कर सभी जीवों से मैत्री स्थापित करना ही संवत्सरी की वास्तविक साधना उज्जैन | (सद्वार्ता) आचार्य श्री विजयहीर सूरिश्वरजी बड़ा उपाश्रय एवं श्री केसरियानाथ खाराकुआं मंदिर में संवत्सरी पर्व श्रद्धा, आत्मचिंतन और क्षमाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी म.सा. ने संवत्सरी को विश्व मैत्री का पवित्र पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व रिश्तों में आई दूरियों और मनमुटाव की दीवारों को हटाकर एक-दूसरे के करीब आने की प्रेरणा देता है। साध्वीजी ने कहा कि भाई-भाई, सास-बहू, देवरानी-जेठानी, पिता-पुत्र अथवा पड़ोसियों के बीच यदि किसी कारण से वैर-विरोध या मनमुटाव उत्पन्न हो गया है, तो संवत्सरी का सच्चा संदेश उस दूरी को समाप्त करना है। केवल पर्व मनाने से धर्म की पूर्णता नहीं होती, बल्कि मन से अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और प्रतिशोध ...
इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ
Business & Economy, Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया एसडीबी-2 का उद्घाटन 3.30 लाख वर्गफीट में विकसित नए ब्लॉक से मध्य भारत में तकनीकी क्षमताओं और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार इंदौर, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (एसडीबी-2) का शुभारंभ किया। इंफोसिस द्वारा 3 लाख 30 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किए गए इस नए ब्लॉक से मध्य भारत में कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र को विस्तार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मजबूत प्रतिभा आधार और तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम के सहयोग से इंदौर एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है। इंफोसिस का निवे...
शुल्क की आहट और यूपीआई का भविष्य
Editorial, Opinion

शुल्क की आहट और यूपीआई का भविष्य

— डॉ. प्रियंका सौरभ   (सद्वार्ता)  अंततः अमेरिकी दबाव ने असर दिखाया—यह निष्कर्ष आकर्षक जरूर है, लेकिन 14 सितंबर की वित्त मंत्रालय की अधिसूचना को समझने के लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है। अधिसूचना ने ₹2,000 तक के यूपीआई लेन-देन और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क लगाने से बैंकों और भुगतान-प्रणाली प्रदाताओं को रोक दिया है। परंतु ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर तत्काल कोई उपभोक्ता शुल्क लागू नहीं किया गया है; अधिसूचना ने केवल बड़े लेन-देन पर भविष्य में शुल्क या एमडीआर की संभावना के लिए रास्ता खुला छोड़ा है। फिर भी चिंता वास्तविक है। क्योंकि नीतियों का असर केवल उस शब्द से नहीं समझा जाता जो अधिसूचना में लिखा है; यह भी देखना पड़ता है कि उसके बाद बाजार का व्यवहार किस दिशा में जाता है। आज शुल्क सीधे ग्राहक से न लिया जाए, कल व्यापारी से लिया जाए और परसों व्यापारी उसे वस्...
सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Political Parties, Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नरेला विधानसभा के हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ भोपाल, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता) सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं राजनीतिक यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिली है तथा विभि...
बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Crime, Organized Crime, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से गैस चोरी का मामला; एलपीजी से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त, दो आरोपी दस्तयाब बालोतरा, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) बालोतरा पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी से विभिन्न डिपो की ओर जाने वाले एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एलपीजी गैस से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कावत आईपीएस ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह आरपीएस और वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थाना पचपदरा प...
इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन समारोह को वर्चुअली किया संबोधित; सिंधु सभ्यता की विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल इंदौर, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) सिंधु सभ्यता की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में इंदौर में प्रदेश के पहले सिंधु कला केंद्र का निर्माण आकार लेगा। “सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक” की संकल्पना पर आधारित इस केंद्र का भूमिपूजन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम नगरीय सभ्यताओं में से एक थी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों की सुव्यवस्थित सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, पक्की ईंटों से बने भवन, अनाज भंडारण और व्यापारिक गतिविधियां उस समय के उन्नत नगर नियोजन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शा...