इंदौर बन रहा मध्यभारत की टेक कैपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंफोसिस के नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का वर्चुअल शुभारंभ; तकनीकी क्षेत्र में रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
जबलपुर, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंदौर में पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल का अनूठा संगम है। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से उन्होंने इंफोसिस के इंदौर स्थित नए परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में विश्वस्तरीय अधोसंरचना के साथ दक्ष कार्यबल उपलब्ध है। इंफोसिस के नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर
इंदौर में इंफोसिस के विस्तारित परिसर में 5,000 से अधिक सीटें हैं, जो हाइब्रिड कार्यप्रणाली के तहत लगभग 7,000 कर्मचारियों क...










