Wednesday, November 18

Author: VKAL

64 खाने, 32 मोहरे और राजनीति का शतरंज
Breaking news, Opinion

64 खाने, 32 मोहरे और राजनीति का शतरंज

सत्ता, रणनीति और समाज को समझने का एक रूपक — डॉ. विनायक अशोक लुनिया शतरंज की बिसात पर कुल 64 खाने होते हैं और दो पक्षों के बीच कुल 32 मोहरे। पहली नजर में यह काले और सफेद खानों पर चलने वाले राजा, रानी, हाथी, ऊंट, घोड़े और प्यादों का खेल दिखाई देता है। लेकिन यदि शतरंज को राजनीति की नजर से देखा जाए, तो यही बिसात सत्ता, रणनीति, संघर्ष, सहयोग और शक्ति-संतुलन का एक दिलचस्प रूपक बन जाती है। शतरंज की खासियत यह है कि इसमें कोई भी चाल अकेली नहीं होती। एक चाल के पीछे अगली चाल की संभावना छिपी होती है। एक मोहरे की स्थिति दूसरे मोहरे की ताकत या कमजोरी बदल सकती है और कभी-कभी सबसे छोटा प्यादा भी पूरी बाजी का रुख बदल देता है। राजनीति में भी परिस्थितियां कुछ ऐसी ही होती हैं—हर निर्णय का असर आगे की रणनीति पर पड़ता है और सत्ता के समीकरण लगातार बदलते रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शतरंज और सामाजिक-र...
कचरे के ढेर पर बढ़ते शहर: वैज्ञानिक प्रबंधन से ही बनेगा स्वच्छ और टिकाऊ भारत
Editorial, Opinion

कचरे के ढेर पर बढ़ते शहर: वैज्ञानिक प्रबंधन से ही बनेगा स्वच्छ और टिकाऊ भारत

डॉ. प्रियंका सौरभ   (सद्वार्ता)   भारत में तेजी से बढ़ता शहरीकरण आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर तो बढ़ा रहा है, लेकिन इसके साथ बढ़ते ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन एक गंभीर चुनौती बन गया है। अनियोजित शहरी विस्तार, बढ़ती जनसंख्या, बदलती जीवनशैली और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने शहरों में कचरे की मात्रा और विविधता दोनों को बढ़ा दिया है। अनेक शहरों में आज भी कचरा प्रबंधन ‘कलेक्ट-ट्रांसपोर्ट-डंप’ मॉडल तक सीमित है। इसके कारण खुले में कचरा फेंकने, जलाने, जल स्रोतों के प्रदूषण और लैंडफिल पर बढ़ते दबाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत के सामने चुनौती केवल कचरा हटाने की नहीं, बल्कि उसे उपयोगी संसाधन में बदलने की है। कचरे की अलग-अलग श्रेणियां, अलग समाधान नगरपालिका ठोस अपशिष्ट में भोजन के अवशेष, कागज, प्लास्टिक, कांच, धातु, कपड़ा और पैकेजिंग सामग्री शामिल हो...
म्यांमार टेरर ट्रेनिंग केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को जमानत, 6 यूक्रेनी नागरिकों पर कोर्ट की अहम टिप्पणी
World

म्यांमार टेरर ट्रेनिंग केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को जमानत, 6 यूक्रेनी नागरिकों पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा—यूक्रेनी नागरिक जमानत के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें भी जमानत पाने का अधिकार नई दिल्ली।  (सद्वार्ता)  म्यांमार में कथित आतंकी प्रशिक्षण से जुड़े मामले में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दर्ज मामले में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक को अदालत ने डिफॉल्ट जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही उन्हें दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने मामले में गिरफ्तार छह यूक्रेनी नागरिकों को लेकर भी टिप्पणी की कि यदि वे जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें भी जमानत पाने का अधिकार है। हालांकि, जांच अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर उन्हें जांच में शामिल होना होगा। सात विदेशी न...
विज्ञापन, अखबार और जवाबदेही का सवाल
Editorial, Opinion

विज्ञापन, अखबार और जवाबदेही का सवाल

पैसे के बदले प्रकाशित सामग्री जब समाचार जैसी दिखने लगे, तब सवाल केवल विज्ञापन का नहीं, मीडिया की विश्वसनीयता का बन जाता है नई दिल्ली। (सद्वार्ता) अखबार के प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित हर सामग्री पाठक के मन में एक विशेष विश्वसनीयता पैदा करती है। यही वजह है कि जब किसी विवादित व्यक्ति या संस्था के पक्ष में पूरे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित होता है और उसका प्रस्तुतीकरण समाचार या तथ्यात्मक पड़ताल जैसा दिखाई देता है, तब सवाल केवल विज्ञापन और भुगतान तक सीमित नहीं रहता। मामला मीडिया की विश्वसनीयता, संपादकीय विवेक और सामाजिक जवाबदेही से भी जुड़ जाता है। 12 सितंबर 2026 को ‘द हिन्दू’ के दिल्ली, मोहाली और उत्तर भारत के संस्करणों में एक डेरा से संबंधित पूरे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। इसी तरह का विज्ञापन ‘दैनिक भास्कर’ के दिल्ली संस्करण में प्रकाशित होने की रिपोर्ट भी सामने आई। विज्ञापन का शीर्षक था...
‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा
Entertainment, Natioanal

‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा

‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित दृश्य को लेकर भी अभिनेत्री ने बताई शूटिंग की पूरी कहानीमुंबई।(सद्वार्ता) फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात लोकप्रिय हुई अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, अभिनेता राजीव कपूर के साथ काम करने और फिल्म के चर्चित दृश्य को लेकर खुलकर बात की।राजीव कपूर को लेकर क्या बोलीं मंदाकिनी?मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें लगता था कि राज कपूर का बेटा होने के कारण फिल्म में काम पाने के लिए लोगों को खुद उनके पास आना चाहिए।अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने राजीव कपूर से यह बात साझा भी की थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से मिलने-जुलने और अपने काम के लिए खुद पहल करने की जरूरत है। हालांकि, फिल्म क...
बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?
Bihar, East Zone, Natioanal, Politics

बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर गरमाई राजनीति; बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर विपक्ष ने उठाए सवालपटना।(सद्वार्ता) बिहार में बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दीये जलाने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के लाखों लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब सरकारी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए।तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के सामने भोजन और स्वच्छ पानी जैसी बुनियादी जरूरतों का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत एवं बचाव कार्यों पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय सरकारी तंत्र और स्कूलों को दीप प्रज्वल...
अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव; अब उम्र, स्वास्थ्य, कमाई और स्किल भी होंगे अहम
World

अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव; अब उम्र, स्वास्थ्य, कमाई और स्किल भी होंगे अहम

18 सितंबर से नई ‘पब्लिक चार्ज’ जांच लागू; भारतीय वर्कर्स को नौकरी, आर्थिक स्थिति और सरकारी लाभों से जुड़ी जानकारी का रखना होगा ध्यानवॉशिंगटन।  (सद्वार्ता)  अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया में 18 सितंबर 2026 से ‘पब्लिक चार्ज’ संबंधी जांच का दायरा बढ़ गया है। नए नियमों के तहत अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) आवेदक की भविष्य में सरकारी सहायता पर निर्भर होने की संभावना का आकलन करते समय पहले की तुलना में अधिक व्यापक परिस्थितियों पर विचार कर सकती है। यह बदलाव खास तौर पर उन भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अमेरिका में नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।18 सितंबर से क्या बदला?नए दिशानिर्देशों के तहत USCIS अधिकारी किसी आवेदक की स्थिति का आकलन करते समय पांच प्रमुख वैधानिक कारकों पर विचार करेंगे। इनमें उम्र, स्वास्थ्य, पारिवारिक स्थिति, सं...
ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका
Natioanal, technology

ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका

नई दिल्ली। अब तक आपने ट्रेन को बिजली खाते हुए देखा होगा, लेकिन आने वाले समय में कहानी कुछ उलटी हो सकती है। ट्रेन जैसे ही पटरी पर दौड़ेगी, उसके वजन और कंपन से बिजली पैदा होगी। वैज्ञानिकों ने रेलवे ट्रैक की थरथराहट को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली तकनीक विकसित की है। खास बात यह है कि इस बिजली का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक की निगरानी करने वाले छोटे-छोटे सेंसरों को चलाने में किया जा सकता है।ट्रेन के झटके अब नहीं जाएंगे बेकार!जब कोई भारी ट्रेन पटरी से गुजरती है तो ट्रैक में तेज कंपन और ऊपर-नीचे होने वाली हलचल पैदा होती है। अब तक इस ऊर्जा का अधिकांश हिस्सा बेकार चला जाता था। नई तकनीक इसी कंपन को पकड़कर उसे बिजली में बदलने का काम करती है।यानी ट्रेन जितनी बार पटरी से गुजरेगी, उतनी बार ट्रैक से ऊर्जा हासिल करने का मौका मिलेगा।झटके से रोटेशन और रोटेशन से बिजलीइस तकनीक में पटरी की ऊपर-नीचे होने वाली गति को ...
‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा
Natioanal, Politics

‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा

उद्धव बोले- ‘चरित्र हनन की हद हो गई’; अपने और आदित्य ठाकरे के किसी भी संबंध से किया इनकार, कहा- जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच करने देंछत्रपति संभाजीनगर। दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में गरमा गया है। CBI द्वारा मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने और बेटे आदित्य ठाकरे को मामले से जोड़कर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ने इसे कथित ‘चरित्र हनन’ बताते हुए कहा कि यदि इस तरह के आरोपों का सिलसिला नहीं रुका तो वह कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाएंगे।‘बहुत हो गया, अब कानूनी रास्ता अपनाऊंगा’छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिशा सालियान मामले पर सवाल पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका और उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बार-बार नाम...
हवाई यात्रा पर महंगाई की मार, इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज; इन्फेंट टिकट से बैगेज तक महंगा
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Travel, Union Territories

हवाई यात्रा पर महंगाई की मार, इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज; इन्फेंट टिकट से बैगेज तक महंगा

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों से जुड़ी कई अतिरिक्त सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें इन्फेंट टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग तथा अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की फीस शामिल हैं।इन्फेंट टिकट के शुल्क में बढ़ोतरीतीन दिन से लेकर दो साल तक की उम्र के बच्चों के लिए इन्फेंट शुल्क बढ़ाया गया है। ऑनलाइन बुकिंग में यह शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट काउंटर से बुकिंग कराने पर शुल्क 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये हो गया है।इन्फेंट के लिए विमान में अलग सीट नहीं होती और बच्चा माता-पिता की गोद में यात्रा करता है।अतिरिक्त बैगेज भी हुआ महंगाएयरलाइन ने अतिरिक्त बैगेज के शुल्क में भी बदलाव किया है। 15 किलो से अधिक अतिरिक्त बैग...