भारत दौरे पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, 114 राफेल फाइटर जेट डील पर होगी चर्चा
नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों देश राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अहम बातचीत कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का प्रस्ताव अगले सप्ताह हाई-लेवल बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने इस प्रस्ताव को पिछले महीने डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (DPB) से प्रारंभिक मंजूरी दिलवाई थी। रक्षा सूत्रों का कहना है कि यह डील भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्तमान में भारतीय वायु सेना लगभग 30 स्क्वाड्रन ऑपरेट कर रही है, जबकि मंजूर संख्या 42 स्क्वाड्रन है।
क्षेत्रीय सुरक्षा के मद्देनजर भी डील अहमरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच, और पाकिस्तान तथा चीन के बीच बढ़त...










