अमेरिका ने सराहा ऑपरेशन सिंदूर, हिंद-प्रशांत में चीन के दबदबे पर जताई चिंता
नई दिल्ली: अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुएल जे. पपारो ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की खुले तौर पर तारीफ की है। रविवार को भारत दौरे पर आए एडमिरल पपारो ने भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमताओं और सामरिक क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों को इन संघर्षों से सीख लेकर भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए।
हिंद-प्रशांत में बढ़ती चीनी सक्रियता पर चिंता
एडमिरल पपारो ने कहा कि क्षेत्र में चीन की सैन्य ताकत और आक्रामकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पपारो ने कहा, “रोकथाम हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सबसे खराब स्थिति का आकलन करना और उसके लिए तैयार रहना हमारा दायित्व है।”
ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक
एडमिरल पपारो ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से इस्तेमाल किए गए च...










