उड़-उड़ आयी फूल पर, नन्हीं तितली एक : ग़ज़लांजलि की काव्य-गोष्ठी
उज्जैन। संस्था ग़ज़लांजलि की साहित्यिक काव्य-गोष्ठी में कविता, गीत, ग़ज़ल और कहानी की विविध प्रस्तुतियों ने साहित्यप्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने की।
गोष्ठी का शुभारंभ अशोक रक्ताले ने कुण्डलिया छंदों की प्रस्तुति से किया। उनकी पंक्तियाँ— “उड़-उड़ आयी फूल पर, नन्हीं तितली एक, दो पंखों को खोलकर, भर के रंग अनेक...”—ने वातावरण को काव्यमय बना दिया।
इसके बाद दिलीप जैन ने हिंदी महीनों की विशेषताओं को रेखांकित करती कविता प्रस्तुत की, जिसमें “माह बसंती, सर्द गुलाबी दिन हैं अगहन के, जेठ दुपहरी, रात पूस की, सेहरे सावन के...” जैसी पंक्तियों के माध्यम से ऋतुओं और महीनों के विविध रंगों को अभिव्यक्त किया गया।
अवधेश वर्मा नीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रची कविता प्रस्तुत की। वहीं सत्यनारायण सत्येंद्र ने धर्म के नाम पर अति से बचने ...










