उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में तैयार हो रहा अनुकूल माहौल, बिजली-पानी से लेकर लैंड बैंक तक पर सरकार का जोर : डॉ. मोहन यादव
इंदौर, 26 सितंबर 2026। (SDNA) मध्यप्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए सरकार बिजली, पानी, भूमि और नए औद्योगिक क्षेत्रों पर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में हिंदू इकोनॉमिक फोरम के इंदौर चैप्टर के शुभारंभ अवसर पर उद्योगपतियों को प्रदेश की उद्योग नीति और सरकार की औद्योगिक विकास संबंधी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
होटल शेरेटन में आयोजित कार्यक्रम में ‘अर्थ अभ्युदय’ विषय पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के पास उद्योगों की जरूरत के अनुरूप सरप्लस बिजली और पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ पानी पर सोलर पैनल के माध्यम से भी बिजली उत्पादन की दिशा में काम हो रहा है। वहीं पानी से ऊर्जा के अन्य स्रोतों को भी मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक ...










