अक्टूबर में भी गर्मी के तेवर बरकरार, जोधपुर में 38 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
दिन में तेज धूप और उमस करेगी परेशान, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड के लिए करना होगा इंतजार
(SDNA) जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में अक्टूबर महीने के दौरान भी गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रात के समय हल्की ठंडी हवाएं कुछ राहत दे रही हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस सप्ताह शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए फिलहाल दिन की गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना भी जताई गई है।
रात के तापमान में होगा बदलाव
दिन के साथ-साथ रात के मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को न्य...










