₹30 हजार से कम में स्मार्टफोन खरीदने के 5 विकल्प, जानें किस फोन में मिलती है दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले
बढ़ती कीमतों के बीच बजट में फोन चुनना चुनौतीपूर्ण; Samsung, iQOO, OnePlus, Redmi और Motorola के मॉडल पर डालें नजर
(SDNA) टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच 30 हजार रुपये तक के बजट में बेहतर फोन तलाशना ग्राहकों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट की चाह रखने वाले खरीदारों के सामने कई विकल्प हैं। ऐसे में फोन खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फीचर्स की तुलना करना जरूरी है।
यहां पांच स्मार्टफोन विकल्पों का विवरण दिया गया है, जिनकी कीमतें और उपलब्धता खरीदारी के समय ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार में बदल सकती हैं।
1. Samsung Galaxy A36 5G
सैमसंग का यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो सकता है, जो गैर-चीनी ब्रांड का फोन और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ Sup...










