जबलपुर : मध्यप्रदेश में विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे CM फेलोज, 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा—योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना युवाओं की प्राथमिकता हो
जबलपुर, 15 अक्टूबर। मध्यप्रदेश सरकार विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मूल्यांकन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चयनित सीएम फेलोज से कहा कि वे सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करें और क्रियान्वयन में सामने आने वाली कमियों को दूर करने में प्रशासन का सहयोग दें।
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 55 जिलों से चयनित युवा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यु...










