Saturday, November 28

Central Zone STATES

श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 4 अक्टूबर से
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 4 अक्टूबर से

रामघाट से निकलेगी कलश यात्रा, बालाजी गार्डन में 10 अक्टूबर तक होगा कथा एवं तर्पण-पूजन का आयोजन उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों के प्रति श्रद्धा और स्मरण की सनातन परंपरा को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्री चन्द्रमोलेश्वर सेवा समिति, उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में शहर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। समिति के अनुसार कथा का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक मां हरसिद्धि माता मंदिर के पीछे स्थित बालाजी गार्डन में होगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन पितरों के निमित्त तर्पण एवं पूजन की व्यवस्था भी रहेगी। रामघाट से शुरू होगी कलश यात्रा आयोजन का शुभारंभ 4 अक्टूबर, रविवार को होगा। प्रथम दिवस प्रातः 9 से 11 बजे तक शिप्रा तट स्थित रामघाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बज...
इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Sports

इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम

अंडर-14 वर्ग में शानदार खेल के दम पर जीता स्वर्ण पदक, सेंट उमर एकेडमी परिवार में खुशी इंदौर। (SDNA) वेदांश इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इंटर-स्कूल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सेंट उमर एकेडमी (CBSE), खजराना के कक्षा 7वीं के छात्र मोहम्मद अली खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद अली खान ने अपनी तेज गति, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वासपूर्ण खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से सेंट उमर एकेडमी का नाम गौरवान्वित हुआ। मोहम्मद अली खान की सफलता पर इस्लामिया करीमिया सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी, सेंट उमर एकेडमी की प्राचार्या श्रीमती माला जॉन तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. रफीक खान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने छ...
सनातन धर्म का सार सर्वकल्याण और करुणा, दिखावा-पाखंड से बचने की जरूरत
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

सनातन धर्म का सार सर्वकल्याण और करुणा, दिखावा-पाखंड से बचने की जरूरत

वरिष्ठजन सम्मान एवं संवाद दिवस पर ‘वर्तमान समय में सनातन धर्म के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर विचार मंथन; मंजू सिंह और डॉ. विमल गर्ग सम्मानित उज्जैन, 29 सितंबर। (SDNA) सनातन धर्म का मूल भाव प्रत्येक प्राणी के प्रति प्रेम, करुणा और कल्याण की भावना में निहित है। यह किसी सीमित वर्ग, जाति या क्षेत्र तक बंधा हुआ विचार नहीं, बल्कि समूची मानवता और प्रकृति के कल्याण की जीवनदृष्टि है। वर्तमान समय में धर्म के नाम पर बढ़ता प्रदर्शन और पाखंड इसकी मूल भावना के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। यह विचार महाश्वेता नगर में आयोजित ‘वर्तमान समय में सनातन धर्म के समक्ष चुनौतियां’ विषयक विचार संगोष्ठी में विद्वानों ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन जीवन उद्घोष समिति, उज्जैन द्वारा पूर्व संभाग आयुक्त एवं कुलपति डॉ. मोहन गुप्त के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित वरिष्ठजन सम्मान एवं संवाद दिवस के तहत किया गया। कार्यक्रम...
उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 का पोस्टर जारी, नागरिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित होंगी फिल्में
Awards & Events, Central Zone STATES, Entertainment, Madhya Pradesh

उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 का पोस्टर जारी, नागरिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित होंगी फिल्में

24-25 अक्टूबर को उज्जैन में होगा दो दिवसीय महोत्सव; शॉर्ट फिल्म, एआई फिल्म, एड फिल्म और माइक्रो ड्रामा के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित उज्जैन, 29 सितंबर। (SDNA) विश्व संवाद केंद्र, मालवा और भारतीय चित्र साधना के संयुक्त आयोजन में होने वाले उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सोमवार को विक्रम विश्वविद्यालय में किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा की उपस्थिति में फेस्टिवल के पोस्टर का अनावरण हुआ। इस वर्ष फिल्म फेस्टिवल की केंद्रीय थीम “भीड़ में अनेक न्यूटन” निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से “Shaping a New Bharat through Civic Duties” की अवधारणा को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार फिल्मों के जरिए नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और समाज में सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने ला...
शहीद सआदत खाँ मेवाती की स्मृति में 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

शहीद सआदत खाँ मेवाती की स्मृति में 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह

अभिनव कला समाज में होगा ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान-2026’; समाज, शिक्षा, इतिहास, सेवा, कला और मानवाधिकार क्षेत्र की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित इंदौर। (SDNA) वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इंदौर-महू क्षेत्र से अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती की शहादत की स्मृति में 1 अक्टूबर को ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 से 8 बजे तक अभिनव कला समाज, गांधी हॉल परिसर में होगा। आयोजन MEO एजुकेशनल वेलफेयर अवेयरनेस ट्रस्ट, इंदौर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों शमसुद्दीन चिश्ती, एडवोकेट शारिब खान और अब्दुल हफीज बनारसी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहीद सआदत खाँ मेवाती के बलिदान को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी को इतिहास, संघर्ष और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है...
बैडमिंटन और टेबल टेनिस में चैंपियन, शतरंज में उपविजेता बनीं महाविद्यालय की छात्राएं
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal, Sports

बैडमिंटन और टेबल टेनिस में चैंपियन, शतरंज में उपविजेता बनीं महाविद्यालय की छात्राएं

बैडमिंटन और टेबल टेनिस में चैंपियन, शतरंज में उपविजेता बनीं महाविद्यालय की छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उज्जैन के शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन; प्राचार्य ने किया सम्मान उज्जैन। (SDNA) मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताओं में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की टीम ने बैडमिंटन और टेबल टेनिस में विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि शतरंज में उपविजेता स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन टीम ने दिखाया दम बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेघा नगवान, दीपांशी उपाध्याय, इच्छापूर्ति गुर्जर और अपेक्षा पाटीदार ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रभावी प्रदर्शन...
चमत्कारों के बाजार में वैज्ञानिक चेतना की तलाश
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

चमत्कारों के बाजार में वैज्ञानिक चेतना की तलाश

आस्था निजी विश्वास है, लेकिन राष्ट्र का भविष्य तर्क, प्रमाण, शोध और नवाचार से तय होता है - डॉ. प्रियंका सौरभ भारत की शक्ति उसकी आस्था में ही नहीं, उसकी ज्ञान-परंपरा में भी रही है। समस्या पूजा, प्रार्थना या धार्मिक विश्वास में नहीं, बल्कि तब पैदा होती है जब चमत्कार को प्रमाण और अंधविश्वास को विवेक का विकल्प बना दिया जाता है। ज्योतिष, हस्तरेखा, भविष्यवाणी, तंत्र-मंत्र अथवा चमत्कारों के दावों के पीछे समाज की असुरक्षा और अनिश्चितता भी काम करती है। ऐसे समय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अर्थ धर्म-विरोध नहीं, बल्कि प्रश्न पूछने और प्रमाण खोजने की आदत विकसित करना है। बच्चों को केवल उत्तर याद कराने के बजाय सवाल करना सिखाना होगा। मंदिरों के साथ प्रयोगशालाएँ, आस्था के साथ विवेक और परंपरा के साथ वैज्ञानिक चेतना ही आधुनिक भारत की वास्तविक आवश्यकता है। आज के भारत में एक दिलचस्प विरोधाभास दिखाई देत...
इंदौर की चलित झांकी परंपरा को सहेजने वालों का सम्मान
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर की चलित झांकी परंपरा को सहेजने वालों का सम्मान

हुकमचंद मिल गणेश उत्सव समिति ने सत्यनारायण पटेल और मदन परमालिया को शील्ड व शाल-श्रीफल से किया सम्मानित; 9 अखाड़ों के उस्ताद-खलीफा और झांकी कलाकार भी सम्मानित इंदौर। (SDNA) इंदौर की ऐतिहासिक चलित झांकी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, अखाड़ों और कलाकारों के सम्मान में हुकमचंद मिल गणेश उत्सव समिति द्वारा मिल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति की यह परंपरा अब 103वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल को झांकियों के आयोजन के लिए लगातार आर्थिक सहयोग देने और इस परंपरा को समर्थन प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें समिति की ओर से शील्ड तथा शाल-श्रीफल भेंट किया गया। इसी अवसर पर नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया को भी सम्मानित किया गया। समिति के महामंत्री नरे...
उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खेती से सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खेती से सोयाबीन उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

इंदौर के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में दो प्रशिक्षण कार्यक्रम; खातेगांव के 16 किसानों ने सीखी आधुनिक उत्पादन तकनीकें, 20 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण इंदौर, 28 सितंबर 2026। (SDNA) सोयाबीन उत्पादन को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर में किसानों के लिए दो विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक प्रशिक्षण मध्यप्रदेश कृषि रोडमैप के तहत देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक के किसानों के लिए आयोजित हुआ, जबकि दूसरा कार्यक्रम प्राकृतिक खेती आधारित टिकाऊ सोयाबीन उत्पादन पर केंद्रित रहा। खातेगांव के किसानों ने सीखी आधुनिक उत्पादन तकनीक मध्यप्रदेश कृषि रोडमैप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में खातेगांव ब्लॉक के 16 चयनित किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को सोयाबीन क...
इंदौर में शान्तनु मोइत्रा को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान-2026
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में शान्तनु मोइत्रा को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान-2026

लता मंगेशकर के सुरों में जीवन के हर भाव की अभिव्यक्ति—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव | संगीत संध्या में सचेत-परम्परा एवं दल ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां इंदौर, 28 सितंबर 2026। (SDNA) मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान-2026 से सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक शान्तनु मोइत्रा को सम्मानित किया गया। इंदौर में आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। सम्मान समारोह के बाद आयोजित संगीत संध्या में सचेत-परम्परा एवं उनके दल की प्रस्तुतियों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में स्थापित यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर जैसी महान कलाकार का जन्म इंदौर की धरती पर होना मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। भक्ति से ...