Saturday, November 28

Madhya Pradesh

नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,834 करोड़ से अधिक
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,834 करोड़ से अधिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया में जारी की योजना की 41वीं किश्त, गैस सिलेंडर रीफिल के लिए भी ₹115 करोड़ अंतरित; 144 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन (SDNA) उमरिया/जबलपुर। मध्यप्रदेश सरकार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त जारी की। इसके तहत करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रीफिल अनुदान के लिए ₹115 करोड़ भी हस्तांतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सच्चा वादा-पक्का काम’ के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को ...
उज्जैन सत्याग्रह का सातवां दिन: क्रमिक अनशन जारी, रात में फाड़े गए आंदोलन के बैनर
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

उज्जैन सत्याग्रह का सातवां दिन: क्रमिक अनशन जारी, रात में फाड़े गए आंदोलन के बैनर

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में उठी आवाज; सत्याग्रहियों ने कहा— बैनर फाड़ सकते हैं, आवाज नहीं! (SDNA) उज्जैन, 12 अक्टूबर 2026। उज्जैन के टॉवर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर चल रहा सत्याग्रह सातवें दिन भी क्रमिक अनशन के साथ जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए दिल्ली में आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोपों पर कड़ा विरोध जताया। सातवें दिन रेणुका गांधी ने क्रमिक अनशन किया। महिला आंदोलनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर विरोध सत्याग्रहियों ने कहा कि नवरात्रि में देशभर में मातृशक्ति की पूजा की जाती है, लेकिन दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने ...
मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद से आएगा बदलाव, उज्जैन में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
Central Zone STATES, Health, Madhya Pradesh

मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद से आएगा बदलाव, उज्जैन में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की पहल, मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के अनुभव सुनने और सामाजिक कलंक मिटाने पर दिया जोर (SDNA) उज्जैन। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश विकलांग सहायता समिति के मनोविकास विशेष शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित कैंपस आउटरीच कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सुने गए वास्तविक अनुभव : असली आवाज़ें, असली बदलाव” रहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज के मार्गदर्शन में पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान के निदेशक एवं डीन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता तथा प्रबंध अध्ययन मंडल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कामरान सुल्तान ने संस्था का भ्रमण किया। इस दौरान उन...
इंदौर में कैफे के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे
Central Zone STATES, Crime, Madhya Pradesh

इंदौर में कैफे के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे

लसूड़िया क्षेत्र की अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में देर रात हुआ विवाद; पुलिस के पहुंचते ही मौके से भागे युवक (SDNA) इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कैफे में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में दो गुटों के युवक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के युवक बिल्डिंग से बाहर पार्किंग में पहुंचे, जहां उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही युवक वहां से फरार हो गए। विवाद की वजह और घटना में शामिल युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।...
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, झोली में आए 6 पदक
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Sports

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, झोली में आए 6 पदक

37वीं मध्य प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीरज पटेल और सोमराज राठौर ने जीते रजत पदक; लकी गहलोत सहित चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा (SDNA) उज्जैन। ग्वालियर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित 37वीं मध्य प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में उज्जैन के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और दमखम का शानदार परिचय दिया। 5 से 7 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन उज्जैन के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। टीम ने दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल क्षमता साबित की। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। छह मुक्केबाजों ने पदक जीतकर बढ़ाया उज्जैन का मान चैंपियनशिप में उज...
श्राद्ध पक्ष में सेवा और श्रद्धा की मिसाल बनी ‘तेरा तुझको अर्पण’ संस्था, 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया निःशुल्क तर्पण
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

श्राद्ध पक्ष में सेवा और श्रद्धा की मिसाल बनी ‘तेरा तुझको अर्पण’ संस्था, 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया निःशुल्क तर्पण

नीलगंगा सरोवर पर 16 दिनों तक चला सेवा अभियान; सर्व पितृ अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्थाएं (SDNA) उज्जैन। पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा भाव को समर्पित उज्जैन की सामाजिक संस्था ‘तेरा तुझको अर्पण’ ने श्राद्ध पक्ष में अनुकरणीय सेवा कार्य करते हुए 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क तर्पण कराया। नीलगंगा सरोवर पर लगातार 16 दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के निमित्त विधि-विधान से तिलांजलि और जलांजलि अर्पित की। संस्था पिछले 10 वर्षों से इस सेवा अभियान को निरंतर संचालित कर रही है। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में उज्जैन के साथ आसपास के क्षेत्रों और अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु पहुंचे। अभियान का विशेष आकर्षण सर्व पितृ अमावस्या रहा, जब एक हजार से अधिक लोगों ने तर्पण कर अपने ...
उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 14 पदक
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 14 पदक

8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह उज्जैन। योग के क्षेत्र में उज्जैन के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खाचरौद स्थित शिवानी रिसोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में उज्जैन योग इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक हासिल किए। इनमें 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संस्थान के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। चयनित खिलाड़ियों के आगे चलकर खेलो इंडिया, खेलो एमपी एवं वर्ल्ड योगासना जैसी प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने की संभावना है। सीनियर बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन उज्जैन योग इंस्टीट्यूट की सीनियर बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता...
हेमंत कुमार और तलत महमूद के सदाबहार गीतों ने उज्जैन में फिर जगाई स्वर्णिम दौर की याद
Central Zone STATES, Entertainment, Madhya Pradesh

हेमंत कुमार और तलत महमूद के सदाबहार गीतों ने उज्जैन में फिर जगाई स्वर्णिम दौर की याद

‘रेट्रो वाइब्स’ में सजी संगीत संध्या में पुराने फिल्मी गीतों की सुरमयी यात्रा; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को पहुंचाया स्वर्णिम संगीत युग में उज्जैन | SDNA कुछ गीत समय के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि हर नई पीढ़ी के साथ उनकी मिठास और गहरी होती जाती है। उज्जैन के कालिदास अभिरंग नाट्य गृह में ऐसी ही सदाबहार धुनों से सजी शाम ने श्रोताओं को हिंदी फिल्म संगीत के उस दौर की याद दिला दी, जब गीतों में सादगी, आवाज में ठहराव और धुनों में भावनाओं की गहराई हुआ करती थी। अवसर था ‘रेट्रो वाइब्स’ संगीत संध्या का, जिसमें महान संगीतकार एवं पार्श्वगायक हेमंत कुमार और तलत महमूद के गीतों को स्वर देकर स्वर्णिम दौर की संगीत यात्रा को एक बार फिर मंच पर जीवंत किया गया। दीप प्रज्वलन से शुरू हुई सुरों की शाम स्वर-संगीत द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों...
जेन-जी को एक नजर से देखना सही नहीं, भारत की विविधता में युवाओं की प्राथमिकताएं भी अलग : चैतन्य कश्यप
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

जेन-जी को एक नजर से देखना सही नहीं, भारत की विविधता में युवाओं की प्राथमिकताएं भी अलग : चैतन्य कश्यप

एआई और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता की नई चुनौती; युवाओं से संवाद नहीं हुआ तो दिशाहीन होने का खतरा इंदौर | SDNA भारत की विविधता केवल भाषा, संस्कृति और भौगोलिक परिस्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की नई पीढ़ी की सोच और प्राथमिकताओं में भी दिखाई देती है। जेन-जी को पूरे देश में एक समान मानसिकता वाला वर्ग मानना उचित नहीं होगा। महानगरों से लेकर छोटे शहरों और अलग-अलग राज्यों तक युवाओं के सपने, चुनौतियां और प्राथमिकताएं अलग-अलग हो सकती हैं। यह बात मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के विस्तार ने पत्रकारिता के सामने चुनौती का स्वरूप बदल दिया है। अब पत्रकारिता के सामने केवल सूचना देने की चुनौती नहीं, ...
जेन-जी की दस्तक से बदल रही राजनीति, युवा बन सकते हैं आने वाले चुनावों के किंगमेकर
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

जेन-जी की दस्तक से बदल रही राजनीति, युवा बन सकते हैं आने वाले चुनावों के किंगमेकर

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में राजनीतिक बदलाव पर मंथन; पत्रकारों ने कहा—अब मुद्दे ऊपर से नहीं, जनता और युवाओं के बीच से तय होने लगे हैं, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर भी उठे सवाल इंदौर | SDNA भारतीय राजनीति अब केवल पारंपरिक विचारधाराओं, दलों और चुनावी समीकरणों से संचालित नहीं हो रही है। सोशल मीडिया, जेन-जी की राजनीतिक सक्रियता, युवाओं के मुद्दे और संस्थाओं को लेकर बढ़ती सार्वजनिक बहस ने राजनीति की दिशा और भाषा दोनों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन के पहले सत्र में देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने इसी बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से विचार-मंथन किया। वक्ताओं ने अलग-अलग उदाहरणों के माध्यम से कहा कि आने वाले समय में युवा केवल राजनीतिक दलों के वोट बैंक नहीं होंगे, बल्कि नीतियों, चुनावी एजेंडे और राजनीतिक विमर्श को प्रभावित करने वाली ताकत ब...