इंटर-स्कूल लॉन टेनिस में मोहम्मद अली खान ने लहराया परचम
अंडर-14 वर्ग में शानदार खेल के दम पर जीता स्वर्ण पदक, सेंट उमर एकेडमी परिवार में खुशी
इंदौर। (SDNA) वेदांश इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इंटर-स्कूल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सेंट उमर एकेडमी (CBSE), खजराना के कक्षा 7वीं के छात्र मोहम्मद अली खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद अली खान ने अपनी तेज गति, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वासपूर्ण खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से सेंट उमर एकेडमी का नाम गौरवान्वित हुआ।
मोहम्मद अली खान की सफलता पर इस्लामिया करीमिया सोसायटी की मैनेजमेंट कमेटी, सेंट उमर एकेडमी की प्राचार्या श्रीमती माला जॉन तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. रफीक खान ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने छ...










