लोकतंत्र में वर्चस्व की बढ़ती राजनीति पर पत्रकारों की चिंता, राष्ट्रीय परिचर्चा में सत्ता, विपक्ष और मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल
वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा—जनमत को कमजोर करने से लोकतंत्र की बुनियाद प्रभावित; असहमति, स्वतंत्र मीडिया और मजबूत विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी
(SDNA) विशेष समाचार
इंदौर। लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता की आवाज, विचारों की स्वतंत्रता और संस्थाओं की निष्पक्षता में निहित है। लेकिन मौजूदा दौर में जनमत, जनहित और सत्ता के वर्चस्व के बीच बढ़ते टकराव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा ‘लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति : कहाँ जनमत - कितना जनहित’ विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा आयोजित की गई। अभिनव कला समाज सभागार में हुए इस विमर्श में देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने आपातकाल से लेकर वर्तमान राजनीतिक दौर तक जनता की आवाज और असहमति के सामने आने वाली चुनौतियों पर चिंता जताई।
आशुतोष बोले—प्रचार...










