AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग
पटना, 24 फरवरी 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने नया दांव चलकर महागठबंधन की रणनीति को उलझा दिया है।
जहां एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के नाम पर सहमति बनाने की कोशिशें हो रही थीं, वहीं AIMIM ने साफ संकेत दे दिया है कि उसकी प्राथमिकता हिना शहाब नहीं, बल्कि राज्यसभा में अपनी पार्टी का पहला प्रतिनिधि भेजना है।
“पहले AIMIM का खाता खुले”
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में राज्यसभा में उनकी पार्टी का कोई सदस्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि वैचारिक समानता के आधार पर RJD और कांग्रेस को AIMIM के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, ताकि संसद में विपक्...










