अवधेश यादव के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह, आत्मीय मुलाकात में मिला स्नेह और मार्गदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर अवधेश यादव ने जताया आभार, युवाओं से समाज में सकारात्मक योगदान देने का किया आह्वान
उज्जैन | SDNA
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में अवधेश यादव के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान अवधेश यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के बाद अवधेश यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह का उनके निवास पर आगमन उनके लिए विशेष और यादगार अवसर है। उन्होंने वरिष्ठ नेता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन उनके लिए अमूल्य है।
अवधेश यादव ने इस अवसर पर युवाओं की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और मेहनत के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
यह मुलाकात आत्मीयता और आपसी स...










