Wednesday, November 18

Central Zone STATES

मध्य प्रदेश बीजेपी को मिला नया संगठन महामंत्री, चंद्रशेखर संभालेंगे संगठन की कमान
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal, Political Parties, Politics

मध्य प्रदेश बीजेपी को मिला नया संगठन महामंत्री, चंद्रशेखर संभालेंगे संगठन की कमान

भोपाल | 24 सितंबर 2026 मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को करीब आठ महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश महामंत्री (संगठन) मिल गया है। केंद्रीय संगठन की ओर से जारी नई नियुक्तियों में चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनका केंद्र भोपाल रहेगा और वह प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन से जुड़े कामकाज संभालेंगे। जनवरी से खाली था महत्वपूर्ण पद प्रदेश संगठन महामंत्री का पद 31 जनवरी 2026 को हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद खाली हुआ था। हितानंद शर्मा को आरएसएस के मध्य क्षेत्र में सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद अंतरिम तौर पर संगठन का काम क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल संभाल रहे थे। अब चंद्रशेखर की नियुक्ति के साथ इस पद पर पूर्णकालिक व्यवस्था हो गई है। कौन हैं चंद्रशेखर? चंद्रशेखर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बताए जाते हैं और ...
110 वर्ष पुराने डोल में विराजे लड्डू गोपाल और राधा रानी, आस्था के रंग में रंगा इंदौर
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh, Natioanal

110 वर्ष पुराने डोल में विराजे लड्डू गोपाल और राधा रानी, आस्था के रंग में रंगा इंदौर

सकल पंच राठौर समाज के डोल चल समारोह में उमड़ा जनसैलाब, अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब इंदौर | 24 सितंबर। (SDNA) जल झुलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री सकल पंच राठौर समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा एक बार फिर आस्था और उल्लास के साथ जीवंत हो उठी। समाजवादी इंदिरा नगर स्थित राठौर विद्या निकेतन से भव्य डोल चल समारोह निकाला गया। करीब 110 वर्ष पुराने पारंपरिक डोल में भगवान लड्डू गोपाल एवं राधा रानी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ डोल का स्वागत किया। चल समारोह का शुभारंभ पूर्व पार्षद सोनू राठौर, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक विनोद राठौर दादा, धर्म योद्धा विजय देवड़ा, श्री राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष गोविंद राठौर, पंडित नरेंद्र राठौर, देवकरण राठौर, बगीची निर्माण के अशोक राठौर और महिला मंडल ...
पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का निधन, इंदौर ने खोया उद्योग और शिक्षा जगत का कर्मयोगी
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का निधन, इंदौर ने खोया उद्योग और शिक्षा जगत का कर्मयोगी

प्रेस्टीज समूह के संस्थापक अध्यक्ष का 95 वर्ष की आयु में देवलोकगमन; सोयाबीन उद्योग, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को किया गया याद इंदौर, 23 सितंबर। (SDNA) देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद् और समाजसेवी पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का बुधवार सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने स्कीम नंबर 74 स्थित प्रेस्टीज विहार निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंदौर के उद्योग, शिक्षा, कृषि, सोयाबीन तथा सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। डॉ. नेमनाथ जैन का अंतिम संस्कार सायाजी मुक्ति धाम में किया गया। अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली, जिसमें परिवारजनों के साथ उद्योग जगत, शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. डेविश जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके कनिष्ठ पुत्र श्री डीपीन जैन, पौत...
भोपाल की ई-बस परियोजना: हरित परिवहन की उम्मीद और जमीनी चुनौतियों की परीक्षा
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

भोपाल की ई-बस परियोजना: हरित परिवहन की उम्मीद और जमीनी चुनौतियों की परीक्षा

कस्तूरबा नगर में 50 इलेक्ट्रिक बसों के डिपो से सार्वजनिक परिवहन को नया आधार, लेकिन संचालन, चार्जिंग और यात्रियों की पहुंच होगी असली कसौटी भोपाल, 21 सितंबर। (SDNA)शहरों में बढ़ते यातायात, प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन की चुनौतियों के बीच इलेक्ट्रिक बसें भविष्य के शहरी परिवहन का महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर रही हैं। भोपाल के कस्तूरबा नगर में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 50 इलेक्ट्रिक बसों की क्षमता वाले डिपो और चार्जिंग प्वाइंट का भूमिपूजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना में सात करोड़ रुपये से अधिक का सिविल कार्य और लगभग 1.60 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रिकल कार्य प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य केवल डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाना नहीं है। इसके पीछे सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ, आधुनिक, सुरक्षित और डिजिटल बनाने की ...
सेवा संकल्प यात्रा: सेवा, संगठन और सियासत के बीच बदलती राजनीतिक तस्वीर
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

सेवा संकल्प यात्रा: सेवा, संगठन और सियासत के बीच बदलती राजनीतिक तस्वीर

वडनगर से निकली यात्राओं का देशभर में विस्तार, युवाओं की भागीदारी और जनसंपर्क गतिविधियों के बीच 2027 के चुनावी परिदृश्य पर नजर इंदौर, 22 सितंबर। (SDNA)राजनीति केवल चुनावी मंचों, भाषणों और रैलियों तक सीमित नहीं रहती। कई बार राजनीतिक संदेश सामाजिक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और प्रतीकात्मक यात्राओं के माध्यम से भी समाज तक पहुंचता है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा इसी व्यापक राजनीतिक-सामाजिक संवाद की एक कड़ी के रूप में सामने आई है। सेवा, संकल्प और सुशासन के संदेश के साथ निकली यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए लोगों के बीच पहुंच बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ी गई इस पहल में 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यात्रा के दौरान पौधारोपण, श्रमदान, विद्यालयों में विद्यार्थियों ...
युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर-उज्जैन सहित प्रदेश में आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस से रोजगार के नए अवसर इंदौर, 20 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को सुगमता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई नवाचारी कदम उठा रही है। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया के विकास की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इससे समग्र विकास, तकनीकी उन्नति और नवाचार को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा उत्पादन और सेवा क्षेत्रों के विस्ता...
उड़-उड़ आयी फूल पर, नन्हीं तितली एक : ग़ज़लांजलि की काव्य-गोष्ठी
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

उड़-उड़ आयी फूल पर, नन्हीं तितली एक : ग़ज़लांजलि की काव्य-गोष्ठी

उज्जैन। संस्था ग़ज़लांजलि की साहित्यिक काव्य-गोष्ठी में कविता, गीत, ग़ज़ल और कहानी की विविध प्रस्तुतियों ने साहित्यप्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने की। गोष्ठी का शुभारंभ अशोक रक्ताले ने कुण्डलिया छंदों की प्रस्तुति से किया। उनकी पंक्तियाँ— “उड़-उड़ आयी फूल पर, नन्हीं तितली एक, दो पंखों को खोलकर, भर के रंग अनेक...”—ने वातावरण को काव्यमय बना दिया। इसके बाद दिलीप जैन ने हिंदी महीनों की विशेषताओं को रेखांकित करती कविता प्रस्तुत की, जिसमें “माह बसंती, सर्द गुलाबी दिन हैं अगहन के, जेठ दुपहरी, रात पूस की, सेहरे सावन के...” जैसी पंक्तियों के माध्यम से ऋतुओं और महीनों के विविध रंगों को अभिव्यक्त किया गया। अवधेश वर्मा नीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रची कविता प्रस्तुत की। वहीं सत्यनारायण सत्येंद्र ने धर्म के नाम पर अति से बचने ...
आईटी पार्क से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Natioanal

आईटी पार्क से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी उज्जैन, 20 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार, कौशल विकास और नई तकनीकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। उज्जैन में आईटी क्षेत्र के विस्तार की दिशा में आईटी पार्क को महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी नवाचार और उद्योगों के विस्तार को गति देना है। आईटी पार्क परि...
टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश

साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी ने कहा—अहंकार, क्रोध और वैर-विरोध छोड़कर सभी जीवों से मैत्री स्थापित करना ही संवत्सरी की वास्तविक साधना उज्जैन | (सद्वार्ता) आचार्य श्री विजयहीर सूरिश्वरजी बड़ा उपाश्रय एवं श्री केसरियानाथ खाराकुआं मंदिर में संवत्सरी पर्व श्रद्धा, आत्मचिंतन और क्षमाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी म.सा. ने संवत्सरी को विश्व मैत्री का पवित्र पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व रिश्तों में आई दूरियों और मनमुटाव की दीवारों को हटाकर एक-दूसरे के करीब आने की प्रेरणा देता है। साध्वीजी ने कहा कि भाई-भाई, सास-बहू, देवरानी-जेठानी, पिता-पुत्र अथवा पड़ोसियों के बीच यदि किसी कारण से वैर-विरोध या मनमुटाव उत्पन्न हो गया है, तो संवत्सरी का सच्चा संदेश उस दूरी को समाप्त करना है। केवल पर्व मनाने से धर्म की पूर्णता नहीं होती, बल्कि मन से अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और प्रतिशोध ...
इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ
Business & Economy, Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया एसडीबी-2 का उद्घाटन 3.30 लाख वर्गफीट में विकसित नए ब्लॉक से मध्य भारत में तकनीकी क्षमताओं और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार इंदौर, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (एसडीबी-2) का शुभारंभ किया। इंफोसिस द्वारा 3 लाख 30 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किए गए इस नए ब्लॉक से मध्य भारत में कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र को विस्तार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मजबूत प्रतिभा आधार और तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम के सहयोग से इंदौर एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है। इंफोसिस का निवे...