(SDNA) मध्यप्रदेश की विकास, रोजगार, सड़क सुरक्षा और कृषि से जुड़ी पांच अहम खबरें
1. इंदौर में 28 अक्टूबर को जुटेंगे शहरी विकास के दिग्गज, ₹2,753 करोड़ की परियोजनाओं को मिलेगी गति
इंदौर | 15 अक्टूबर 2026
अर्बन कॉन्क्लेव में बैंकों के साथ होंगे अनुबंध, विकास परियोजनाओं के लिए जारी किए जाएंगे लेटर ऑफ अवार्ड
(SDNA) मध्यप्रदेश में आधुनिक शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में अर्बन चैलेंज फंड के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और समयसीमा में कार्य पूरा करने की रणनीति पर चर्चा होगी।
इंदौर, उज्जैन और रीवा की योजनाओं पर रहेगा फोकस
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत प्रदेश में कुल ₹2,753.10 करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें इंदौर की जल वितरण व्यवस्था और सीवरेज नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, उज्जैन...










