डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति, मोहन भागवत को पत्र लिखकर स्थल बदलने का करेंगे आग्रह
पूर्व मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थान में राजनीतिक गतिविधियों पर उठाए सवाल, कॉलेज प्रबंधन से भी जताई नाराजगी
(SDNA) इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रस्तावित आयोजन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस आयोजन पर आपत्ति जताते हुए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को पत्र लिखने और बैठक के लिए वैकल्पिक स्थल चुनने का आग्रह करने की बात कही है।
स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों और संगठनों की बैठकों के लिए किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने डेली कॉलेज में संघ के कार्यक्रमों तथा बैठकों के आयोजन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए।
कॉलेज प्रबंधन के साम...










