पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का निधन, इंदौर ने खोया उद्योग और शिक्षा जगत का कर्मयोगी
प्रेस्टीज समूह के संस्थापक अध्यक्ष का 95 वर्ष की आयु में देवलोकगमन; सोयाबीन उद्योग, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को किया गया याद
इंदौर, 23 सितंबर। (SDNA) देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद् और समाजसेवी पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का बुधवार सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने स्कीम नंबर 74 स्थित प्रेस्टीज विहार निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंदौर के उद्योग, शिक्षा, कृषि, सोयाबीन तथा सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
डॉ. नेमनाथ जैन का अंतिम संस्कार सायाजी मुक्ति धाम में किया गया। अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली, जिसमें परिवारजनों के साथ उद्योग जगत, शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. डेविश जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके कनिष्ठ पुत्र श्री डीपीन जैन, पौत...









