कश्मीर पर एर्दोगन की टिप्पणी पर भारत का स्पष्ट संदेश, कहा- बाहरी पक्ष का कोई अधिकार नहीं
UNGA में जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करने पर विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति; रणधीर जायसवाल बोले- मामला भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा
नई दिल्ली, 29 सितंबर। (SDNA) संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन की टिप्पणी पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से जुड़े मामलों में किसी बाहरी पक्ष की भूमिका का कोई आधार नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एर्दोगन की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा भारत और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों को खारिज करता है। उन्होंने इसे भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित विषय बताया...










