शहीद सआदत खाँ मेवाती की स्मृति में 1 अक्टूबर को सम्मान समारोह
अभिनव कला समाज में होगा ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान-2026’; समाज, शिक्षा, इतिहास, सेवा, कला और मानवाधिकार क्षेत्र की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
इंदौर। (SDNA) वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इंदौर-महू क्षेत्र से अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती की शहादत की स्मृति में 1 अक्टूबर को ‘क्रांतिवीर शहीद सआदत खाँ मेवाती गौरव सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 से 8 बजे तक अभिनव कला समाज, गांधी हॉल परिसर में होगा। आयोजन MEO एजुकेशनल वेलफेयर अवेयरनेस ट्रस्ट, इंदौर द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों शमसुद्दीन चिश्ती, एडवोकेट शारिब खान और अब्दुल हफीज बनारसी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहीद सआदत खाँ मेवाती के बलिदान को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी को इतिहास, संघर्ष और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है...










