24 घंटे में तीन मैचों का दबाव, फिर क्वार्टर फाइनल में उतरना पड़ा; पीवी सिंधु ने एशियाई खेलों के शेड्यूल पर उठाए सवाल
ओलंपिक पदक विजेता ने कहा- सिर्फ मानसिक तैयारी काफी नहीं, शरीर को भी रिकवरी के लिए समय चाहिए; हॉक-आई सुविधा नहीं मिलने पर भी जताई निराशा
नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का अभियान क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। मुकाबले के बाद सिंधु ने टूर्नामेंट के शेड्यूल और खिलाड़ियों को मिलने वाले रिकवरी समय को लेकर अपनी चिंता खुलकर जाहिर की।
सिंधु के मुताबिक लगातार मुकाबलों के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होने से खिलाड़ियों के लिए शारीरिक रूप से खुद को तैयार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने खास तौर पर 24 घंटे के भीतर तीन मैच खेलने की स्थिति को चुनौतीपूर्ण बताया।
एक दिन में दो मुकाबले, फिर क्वार्टर फाइनल
सिंधु ने शनिवार को दूसरे दौर का मुकाबला खेला था। इसके बाद तीसरे दौर का मैच रविवार तड़के करीब एक बजे समाप्त हुआ। इसके कुछ ही घंटो...



